रूस में विद्रोह: बैगनर ग्रुप के बगावत के बाद पुतिन की मुश्किलें और बढ़ गई, पूरे शहर पर ग्रुप ने किया कब्ज़ा !

24 Jun, 2023
Head office
Share on :

Russia Wagner War:  पड़ोसी देश यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए तकरीबन डेढ़ साल से जूझ रहे रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन अब अपने घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं।रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक नया मोड़ आ गया है। जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैगनर के लड़ाकों ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तड़के मध्य मॉस्को में सैन्य वाहन देखें गए राष्ट्रपति पुतिन को यह डर सता रहा है कि उनकी प्राइवेट आर्मी बैनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट की कोशिश कर सकती है इसके बाद रूस कि रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा सख्त कर दी गई है.

वैगनर समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन  का कहना है की रूस का रक्षा मंत्रालय उनके सैनिकों को सही मात्रा में संसाधन और हथियार मुहैया नहीं करा पा रहा था साथ ही उन्होंने रूस के रक्षा मंत्रालय के नेतृत्व पर सवाल भी खड़ी किए थे इसके बाद अब ने येवगेनी प्रिगोजिन ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिक रक्षा मंत्री के आदेश पर वैगनआर ग्रुप के सैनिकों पर हमले किए जा रहे हैं और उनके कैंपों को भी टारगेट किया जा रहा है इस हमले में हमारे कई सैनिकों की मौत हो गई है. 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोजिन ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और हम अंत तक जाएंगे हम अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर देंगे इसके बाद रूस की तरफ से भी इस बयान के बाद प्रतिक्रिया आई है और येवगेनी प्रिगोजिन गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए.

इस समूह के लड़ाकों ने रूसी शहर रोस्तोव पर कब्जा कर लिया है। शहर की सड़कों पर उसके हथियाबद लड़ाके टैंक लेकर घूम रहे हैं। इसके अलावा बख्तरबंद गाड़ियां भी नजर आ रही हैं। हालात को देखते हुए शहर के मेयर ने लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

वैगनर के खिलाफ पुतिन ने किया जंग का ऐलान

येवगेनी प्रिगोजिन और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। पुतिन ने समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन पर पीठ में छुड़ा घोंपने का आरोप लगाया है। देश की जनता को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने देश को अंदरूनी विद्रोह से बचाएंगे और इस सशस्त्र विद्रोह को कुचलकर रख देंगे। 

ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्राइवेट आर्मी ने रूसी जनता को धोखा दिया है। उन्होंने हमारी सेना को चुनौती दी है। रोस्तोव शहर पर कब्जे को लेकर उन्होंने कहा कि हम हर हाल में अपनी नागरिकों की रक्षा करेंगे।

क्या है वैगनआर ग्रुप

वैगनआर जिसे आधिकारिक तौर पर पीएमसी वैगनआर कहा जाता है यह एक रूसी अर्ध सैनिक संगठन है जो रूस में कानून से अलग काम करता है बता दें कि यह एक प्राइवेट सेन कंपनी और भाड़े के सैनिकों का एक नेटवर्क है इस समूह की पहचान पहली बार 2014 में पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादी तत्वों का समर्थन करते समय की गई थी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि पूर्वी यूक्रेन में स्थित शहर पर रूस के कब्जे में बैगन ग्रुप का हाथ था 2022 में इस ग्रुप को कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया गया है. इस का हेडक्वार्टर सेंट पीटर्सबर्ग में है. यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के मुताबिक इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपराधी रह चुके हैं. इनमें पूर्व सैनिक भी हैं. वैगनर ग्रुप खुद को राष्ट्रवादी संगठन कहता है. उसका ऐसा कहना है कि इस संगठन में देश सेवा की भावना रखने वाले आम लोगों को भी भर्ती किया जाता है. यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का मानना है कि इस वक्त यूक्रेन में लगभग 50 हजार वैगनर काम कर रहे हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इस ग्रुप में दूसरे देश के लोग जैसे सीरिया, अफगानिस्तान के लड़ाका लोग भी शामिल हो रहे हैं. ये ऐसे लोग हैं, जो अपना गुजर-बसर तक नहीं कर पाते हैं. ऐसे ही लोगों को यूक्रेन ये युद्ध में लगाया गया है. 

कौन है सरगना येवगेनी प्रिगोझिन

येवगेनी प्रिगोझिन की तस्वीर गूगल से लिया गया है I

वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन एक घोषित अपराधी है. कई बड़े अपराधों में वॉन्टेड था. इसे जेल हुई. वहां से छूटने के बाद इसने हॉट-डॉग बेचना शुरू कर दिया. बाद में यह पुतिन का शेफ बन गया. आज इसकी रेस्त्रां की चेन है. 

18 अफ्रीकी देशों में फैला नेटवर्क

वैगनर ग्रुप का नेटवर्क 18 देशों में है. वह इन देशों में किसी न किसी पार्टी की मदद कर रही है. जैसे माली में इसके हजार. से ज्यादा सैनिक रूस की मदद से प्रेसिडेंट बने असिमी गोइता के साथ खड़े हैं. बदले में गरीब देश माली उन्हें हर महीने लगभग 10 मिलियन डॉलर चुका रहा है.

सूडान में वैगनर ग्रुप साल 2017 में ही आ चुका और लगातार सोने की खदानों पर कब्जा कर रहा है. बदले में वो वहां की अस्थिर सरकार में एक को जिताने का वादा करता है. मोजांबिक, बुर्किना फासो और लिबिया जैसे हर इस देश में वैगनर ग्रुप सेंध लगा चुका, जहां सोना मिलता हो.

News
More stories
उत्तर प्रदेश का यह एक्‍सप्रेसवे 9 जिलों से होकर गुजरेगा, गाजियाबाद से कानपुर की दूरी रह जाएगी बस इतनी