पीलीभीत: आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने पकड़कर नदी में छोड़ा!

17 May, 2024
Head office
Share on :

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। गांव नूरपुर में देवहा बैगुल फीडर नहर से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के पास बाग में पहुंच गया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने मगरमच्छ को पेड़ों के पास देखा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना:

मगरमच्छ को देखकर डरे हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए निकल पड़े।

देवहा नदी में छोड़ा गया मगरमच्छ:

वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

देवहा नदी में मगरमच्छ:

गौरतलब है कि अमरिया क्षेत्र में बहने वाली देवहा, अप्सरा नदी एवं देवहा बैगुल फीडर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। इन नदियों में मगरमच्छों का दिखना आम बात है, लेकिन आबादी के बीच पहुंचने से लोगों में डर पैदा हो जाता है।

Tags : #Pilibhit #Crocodile #Rescue #ForestDept #DevhaRiver

मोहम्मद आरिफ
जिला पीलीभीत

News
More stories
“भारतीय नौसेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ NIA ने दाखिल किया आरोपपत्र”।