राजनीतिक रण: आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग

18 May, 2024
Head office
Share on :

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय से नवीनतम अपडेट में, पार्टी के वरिष्ठ नेता शहजाद पूनावाला ने मीडिया के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुए अन्याय पर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसे संजय सिंह ने भी समर्थन दिया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाद में अपना रुख बदल दिया। पूनावाला ने यह भी उल्लेख किया कि राहुल गांधी की दिल्ली में हो रही रैली में अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण नहीं दिया गया, जिससे कांग्रेस के अन्य नेता असहज महसूस कर रहे हैं।


पूनावाला ने AAP पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया, जिसमें आरोप लगाने वाले और पुष्टि करने वाले दोनों ही AAP के लोग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इसे भाजपा की शादी कहा है, जिससे AAP का दोहरा चेहरा सामने आया है।

पूनावाला के अनुसार, जनता ने AAP की इस दोहरी नीति को समझ लिया है, जिस राजनैतिक दलों में महिलाओं और अधिकारियों का सम्मान नहीं किया जाता उस पार्टी से सम्बंधित नेताओं से जनता देश की अन्य महिलओं के सम्मान की क्या उम्मीद की जा सकती है?

Tags : #भाजपा #आमआदमीपार्टी #राजनीतिकआरोप #अधीररंजनचौधरी #स्वातिमालीवाल #अरविंदकेजरीवाल #राहुलगांधी #आतिशी #दोहराचेहरा #जनताकाफैसला

विनोद रस्तोगी

News
More stories
चुनावी घमासान: सत्ता की राजनीति में दावों का दौर।