आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने की प्रेस वार्ता।

18 May, 2024
Head office
Share on :

आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा इस साजिश के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ लगता है  आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं। सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना वाले दिन मुख्यमंत्री केजरीवाल वहां पर नहीं थे।

स्वाति मालीवाल की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहले कोई मुलाकात तय नहीं थी। स्वाति ने जो चोट लगने की बात कही है वह कहीं नहीं दिख रही है। उसके विपरीत स्वाति ने घर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। ये सारी साजिश बीजेपी की रची हुई है। वो अरविंद केजरीवाल को लेकर परेशान है। घटना के वक्त का वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई।

आतिशी ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तभी से भारतीय जनता पार्टी साजिश रच रही है। एक बार फिर भाजपा ने एक साजिश रची है। भाजपा ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को 13 मई की सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर भेजा। इस साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाना था। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा थीं।

आगे कहा कि 13 मई को स्वाति मालीवाल बिना की सूचना के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। उस वक्त सीएम आवास पर नहीं थे। इसलिए उन्होंने बिभव पर आरोप लगाए हैं। आज एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल का एक चेहरा सामने आया है। उनका एक झूठ सामने आया है। जो एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं। उसके विपरित आज जो वीडियो सामने आया है। वो सच्चाई बयां कर रहा है। स्वाति मालीवाल कुर्सी पर बैठी हैं। वीडियो में सुन सकते हैं कि वह सुरक्षाकर्मियों को धमका रही हैं। स्वाति मालीवाल के सभी लगाए गए आरोप निराधार हैं।

विनोद रस्तोगी

News
More stories
दिल्ली कांग्रेस को एक और झटका लगा शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस के 20 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल