विल स्मिथ आए भारत, ऑस्कर स्लैपगेट के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति

23 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को शनिवार सुबह भारत के मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता शनिवार को मुंबई से निकल रहे थे।

विल स्मिथ ने ऑस्कर 2022 में हुए विवाद के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करायी। अभिनेता को शनिवार सुबह भारत के मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया जहाँ वह हवाई अड्डे के बाहर खड़े लोगों के साथ हस्ते मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विल को सफेद टी-शर्ट पहने और माला पहने देखा गया। उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराज़ी को हाथ हिलाते पोज देते और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करते देखा गया। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता शनिवार को मुंबई से निकल रहे थे। हालाँकि, यात्रा का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें, यह विल की हमारे देश में पहली यात्रा नहीं है। साल 2019 में भी, अपनी फेसबुक वॉच सीरीज़ – विल स्मिथस बकेट लिस्ट के लिए हरिद्वार का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई का दौरा भी किया था और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में अपने कैमियो के लिए शूटिंग की।

हालाँकि, विल स्मिथ हाल ही में हुए ऑस्कर 2022 में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद काफी सुर्ख़ियों में आगये थे जिसके बाद वो सार्वजनिक स्थानों पर कम ही जाते थे और फिरसे सुर्खियों में आने से दूर रहने की कोशिश करते रहे। मालूम हो, ऑस्कर के 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह की रात सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता स्मिथ ने अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के बारे में मजाक बनाने के लिए कॉमेडियन क्रिस रॉक को भरे महफ़िल में मंच पर जाकर थप्पड़ जड़ दिया था जिससे दुनिया भर के लाखों लोग हैरान रह गए।

हालाँकि, अगले दिन विल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये क्रिस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. लेकिन जैसे जैसे मामला बढ़ने लगा, अकादमी ने घोषणा की कि वे विल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कुछ हफ़्ते बाद, उन्होंने विल को ऑस्कर सहित अगले 10 वर्षों के लिए किसी भी अकादमी कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया। हालाँकि, वह अभी भी अपनी भूमिकाओं के लिए नामांकित होने और पुरस्कार जीतने के योग्य होंगे लेकिन उसे स्वीकार करने के लिए उपस्थित नही हो सकते।

इसे भी पढ़ेंविल स्मिथ हुए 10 साल के लिए ऑस्कर से बैन, स्वीकार किया निर्णय

इस सब के दौरान, विल को सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं देखा गया, जबकि क्रिस ने अपने स्टैंड अप कॉमेडी शो को जारी रखा। वहीं, दोनों ने एपिसोड के बारे में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। और अब विल को मुंबई में देखकर उनके फैन्स काफी उतशाहित है।

News
More stories
Irfan Pathan: इरफान पठान ने ऐसा क्या कहा जिसपर भड़क गए अमित मिश्रा? जानें ट्विटर पर क्यों भिड़े दो दिग्गज
%d bloggers like this: