नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार किक्रेटर पृथ्वी शाॉ विवादों में घिर गए है। मुंबई के एक होटल में उनका फैंस के साथ विवाद हो गया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल और उनके दोस्तों ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था लेकिन बाद में सपना गिल की ही गिरफ्तारी हो गई।

बता दें, सपना गिल इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनके दो लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं उनकी कई रील भी कई वायरल हुई हैं। सपना गिल ने इंस्टाग्राम पर कई पॉपुलर गानों पर रील्स बनाई हुई है। जिन्हें लाखों की संख्या में लोगों ने देखा है। मुंबई के एक होटल में सपना गिल और उनके दोस्तों का विवाद पृथ्वी शॉ के साथ हुआ था।

यह विवाद एक सेल्फी को लेकर हुआ था। पृथ्वी शो के वकील का कहना है कि सपना गिल और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ के साथ बदतमीजी की थी। होटल के बाहर दोनों का हाथापाई का विडियो सामने आया था। जिसके बाद सपना गिल की गिरफ्तारी हो गई।
Edit By Deshhit News