मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 74 वर्ष के बुजुर्ग ने अपनी 64 वर्षीय लिविंग पार्टनर से किया विवाह।

17 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 74 वर्षीय बुजुर्ग भगवानदीन ने अपने से 10 साल छोटी बुजुर्ग महिला मोहनिया से शादी की।

ये भी पढ़े: राणा दग्गुबाती स्टारर ‘राणा नायडू’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज।

अनोखी शादी: 75 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की मोहनिया को बनाया हमसफर, मुख्यमंत्री  कन्या विवाह में लिए सात फेरे | 75 year old man married 65 year old woman,  Mukhyamantri

दिलचस्प बात यह है कि यह बुजुर्ग पहले से ही शादीशुदा था। दरअसल, दोनों बुजुर्ग बीते लगभग 12 वर्षों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। मोहनिया ने अब तक किसी से शादी नहीं की थी तो वहीं भगवानदीन सिंह गोड़ की पत्नी बीते 10 वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। तब से दोनों साथ रह रहे थे। भगवानदीन एक पैर से जन्मजात विकलांग हैं। पहली पत्नी से उन्हें कोई भी संतान नहीं है।

Groom of 75 and the bride of 65 got married know the unique wedding squad -  Photo Gallery: सतना में अनोखी शादी बनी आकर्षण का केंद्र, 75 साल के बुजुर्ग  ने 65

75 वर्षीय दूल्हा भगवानदीन सिंह और 65 साल की दुल्हन मोहनिया बाई दोनों बुजुर्ग जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस अनोखी शादी के साक्षी प्रदेश सरकार शासन के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल स्वयं बने। 65 वर्षीय महिला से शादी करने के बाद बुजुर्ग काफी खुश हैं। बता दें, रामनगर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 135 जोड़े की शादी हुई।

Bhagwandin, Chief Minister, Chief Minister Kanya Marriage Scheme, deshhit news, Kanya Marriage Scheme, live-in relationship, Madhya Pradesh, Minister of State Ramkhelavan Patel, Mohania, Satna

Edit By Deshhit News