जानिए कौन है नील मोहन? जिन्हें बनाया गया है YOUTUBE का नया CEO

17 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: दुनियाभर की कई दिग्गज टेक कंपनियों के CEO भारतीय या भारतीय मूल के लोग हैं। चाहे वो Microsoft हो, Google हो या फिर IBM सभी जगहों पर भारतीय मूल के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। इस लिस्ट में अब YouTube का नाम भी जुड़ गया है। यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन को YOUTUBE का नया CEO और वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

Susan Wojcicki, YouTube's Longtime CEO, Says She Will Step Down - The New  York Times
यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 74 वर्ष के बुजुर्ग ने अपनी 64 वर्षीय लिविंग पार्टनर से किया विवाह।

YouTube CEO | YouTube के नए CEO का ऐलान, भारतीय के हाथ में कमान, जानिए कौन  हैं नए सीईओ नील मोहन? | Navabharat (नवभारत)
यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन

सुसान पिछले 9 साल से YouTube की CEO थीं। नील मोहन साल 2008 में यूट्यूब के साथ जुड़े थे। नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी।

भारतीय मूल के नील मोहन बने You Tube के नए CEO ,जाने पूरी खबर ….
यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन

उन्होंने एसेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने डबलक्लिक इंक में 3 सालों तक काम किया। इसके बाद उन्होंने करीब ढाई साल वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। उनके पास माइक्रोसॉफ्ट में काम का भी अनुभव है।

YouTube Community Guidelines & Policies - How YouTube Works

बता दें कि नील मोहन यूट्यूब के पहले ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रमोशन के बाद कंपनी के सीईओ की कमान सौंपी गई है।

CEO, deshhit news, Former YouTube CEO Susan Wojcicki, Google, IBM, Microsoft, Neel Mohan, vice president, YOUTUBE

Edit By Deshhit News