महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड के इन सितारों ने भगवान शिव को चढ़ाया जल।

18 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज पूरा देश महाशिवरात्रि के रंग में डूबा नजर आ रहा है। शिवरात्रि के प्रति लोगों की दीवानगी केवल आम जनता में ही नहीं है बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर बॉलीवुड के किन किन सितारों ने शिव जी की आराधना की।

ये भी पढ़े: कौन है सपना गिल? जिनका पृथ्वी शॉ के साथ विवाद का वीडियो हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan - FB २६४७ 2647 - Maha Shiv Ratri ki badhai shubhkamanayein  .. महा शिव रात्रि की अनेक अनेक बधाई और शुभकामनाएँ | Facebook

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव कहा। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के ‘ का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।

कंगना रनौत

भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आईं कंगना रनौत, देखें तस्वीरें Kangana  Ranaut worship of Lord Shiva, see photos - India TV Hindi

वहीं, क्वीन कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीते साल महाशिवरात्रि की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। शिवलिंग के सामने माथा टेके हुए उन्होंने हर खुशनुमा दिन के लिए उनको शुक्रिय अदा किया है।

अक्षय कुमार

शिवलिंग के सामने अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म! - akshay kumar bhushan kumar  sign mogul in front of lord shiva - AajTak

खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- रख विश्वास तू है सबका दास.. भगवान शिव हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें.. हैप्पी महाशिवरात्रि, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

गोरखपुर सांसद रवि किशन

लॉकडाउन में भोले शंकर की भक्ति में लीन हैं सांसद रवि किशन, शेयर की तस्वीरें  | Jansatta

गोरखपुर सांसद और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन ने भगवान शिव की पूजा करते हुए,शंख बजाते हुए, फैंस के साथ महाशिवरात्रि पूजा की खास तस्वीरें साझा की हैं। रवि किशन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हर हर शंभू.. आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई। आप सभी के ऊपर महादेव की कृपा बनी रहे। आप सब हमेशा स्वस्थ रहें और शिव में लीन रहे, हर हर महादेव।

अब हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसो सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने शिवरात्रि को मौके पर कोई पोस्ट तो नहीं शेयर की लेकिन वे शिव जी के परम भक्त हैं।

सलमान खान

भगवान शिव को प्रिय है तीन अंक, जानें इसके पीछे का रहस्य – News18 हिंदी

सलमान खान बॉलिवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जिनके घर में हर धर्म और उसके देवता को पूजा जाता है। सलमान, भगवान शिव के भी भक्त हैं। उन्होंने भगवान शिव की कई पेंटिंग बनाई हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन भगवान शिव के बड़े भक्त है। उनकी कई बार तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। यही नहीं, अजय देवगन ने अपने शरीर पर भगवान शिव का टैटू भी बनवा रखा है। यही नहीं उन्होंने अपने पीठ पर त्रिशूल का भी टैटू बनवाया है।

संजय दत्त

happy mahashivratri ajay devgn to mouni roy sanjay dutt bollywood celebs  who are devotees of lord shiva

संजय दत्त भी भगवान आशुतोष के बड़े भक्त हैं। वह रोज उनकी पूजा करते हैं और शिवरात्रि का पर्व तो वह हर साल विधि-विधान से मनाते हैं। संजय दत्त ने भी अपनी बाजू पर शिव जी का टैटू बनवा रखा है। इस टैटू के नीचे संस्कृत में ‘ॐ नमः शिवाय’ भी लिखा हुआ है।

टाइगर श्रॉफ

Kangana Ranaut To Tiger Shroff These Bollywood Celebs Are Devotees Of Lord  Shiva | In Pics: कंगना रनौत से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, भगवान शिव के पक्के भक्त  हैं बॉलीवुड के ये

आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर भी शिव के बड़े भक्त हैं। वह अपनी हर फिल्म शुरू करने से पहले भगवान शिव की आराधना करते हैं। इतना ही नहीं टाइगर की पहली फिल्म जब रिलीज को तैयार थी, तो वो मुंबई से काशी नगरी भगवान विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे थे। टाइगर ने खुद कहा था कि भगवान भोलेनाथ से बढ़कर कोई और शक्ति नहीं।

सारा अली खान

Fans defend Sara Ali Khan for her Maha Shivratri celebrations post, talk  about secular India - India Today

सारा अली खान भी भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। वह केदारनाथ व वाराणसी स्थित शिव मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ चुकी हैं।

मौनी रॉय

Mahashivratri: Mouni roy shares spiritual pictures on instagram on occasion  of shivratri - महाशिवरात्रि: भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आईं मौनी रॉय,  देखें Photos 1

मौनी रॉय भी भगवान शिव की सच्ची भक्त हैं। वह हर साल महाशिवरात्रि का पर्व भी धूमधाम से मनाती हैं। वो अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन करती और उनकी पूजा अर्चना करती कई बार दिखाई दे चुकी हैं।

ऋतिक रोशन

Kangana Ranaut To Tiger Shroff These Bollywood Celebs Are Devotees Of Lord  Shiva | In Pics: कंगना रनौत से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, भगवान शिव के पक्के भक्त  हैं बॉलीवुड के ये

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का पूरा परिवार बहुत बड़ा शिव भक्त है। वो कई बार आलीशान शिव पूजा का आयोजन करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। बताया जाता है कि वह कुछ भी नया प्रॉजेक्ट या काम शुरू करने से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।

कुणाल खेमू

बॉलीवुड के यह सेलेब्स हैं शिव जी के भक्त

कुणाल खेमू की भी भगवान शिव में सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने अपनी पीठ पर त्रिशूल का टैटू बनवाया हुआ है, जिसके लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखा हुआ है।

ईशा देओल

ईशा देओल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। ईशा ने अपनी पीठ पर ॐ का टैटू भी बनवा रखा है।

18 FebruarayAjay DevgnAkshay KumarAmitabh BachchanBollywoodbollywood newsdeshhit newsEntertainment newsEsha DeolGorakhpur MP Ravi Kishanhrithik roshankangana ranautKunal KhemuMahashivratrimahashivratri 2022mouni roySalman KhanSara Ali Khan

Edit By Deshhit News

News
More stories
कौन है सपना गिल? जिनका पृथ्वी शॉ के साथ विवाद का वीडियो हुआ वायरल
%d bloggers like this: