रसगुल्ले चोरी विवाद को लेकर शख्स की पीट-पीटकर कर दी हत्या।

18 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मात्र रसगुल्ले के विवाद को लेकर शख्स की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम रणवीर सिंह है। रणवीर सिंह को उसके ही परिजनों ने मार- मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

ये भी पढ़े: महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड के इन सितारों ने भगवान शिव को चढ़ाया जल।

चोरी करने के विरोध में पीट-पीटकर कर दी हत्या

Delhi:Man beaten to death over theft allegation, accused arrested | दिल्ली:  चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार - दैनिक भास्कर  हिंदी

बताया जा रहा है कि मृतक रणवीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे। बाराती दावत खा चुके थे। गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणवीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका, जिससे विवाद शुरू हो गया।

रसगुल्ले चोरी को लेकर हुआ था विवाद

रसगुल्ले के लिए जीजा की पीट—पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार |

रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर विवाद मारपीट में बदल गई। इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणवीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी। वहीं, मृतक का साला रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

Dholpur News Police Arrested Three Accused Who Demanded Extortion  Businessman | Dholpur News: व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार, चिट्ठी और ...

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में चार आरोपित हैं। जिनमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, चौथे आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।

deshhit news, Mainpuri latest Crime News, Mainpuri Crime News, Mainpuri updated CrimeNews, Rassgulle vivaad ko lekar shakhas ki pit- pitkar kr di hatya, uttar Pradesh, Uttar Pradesh latest Crime News, Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh Updated Crime News

Edit By Deshhit News