कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कर्नाटक में डाला वोट, 19 अक्टूबर को होगी नतीजों की घोषणा

17 Oct, 2022
देशहित
Share on :

आपको बता दें, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर है और 24 साल के अंतराल के बाद गांधी परिवार के बाहर का सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

नई दिल्ली: सोमवार 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसकी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी थी। आपको बता दें, चुनावी मैदान में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

ये भी पढ़े: 17 अक्टूबर को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की जारी की 12वीं किस्त

मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

congress presidential polls live updates mallikarjun kharge shashi tharoor  election latest news avd | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव LIVE: सोनिया गांधी ने  दिल्ली और राहुल गांधी ने बेल्लारी में ...
File photo

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। आपको बता दें, 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी।

कांग्रेस में 24 साल बाद होगा गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सोमवार को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला है और कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

Congress presidential candidate Mallikarjun Kharge says Bakrid mein  bachenge toh Muharram mein nachenge |Congress Leader Mallikarjun Kharge:  'बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे', कांग्रेस अध्यक्ष ...
Mallikarjun Kharge

गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

शशि थरूर ने भी जीत का किया दावा

UP: समर्थन जुटाने के लिए 16 अक्‍टूबर को लखनऊ में आएंगे शशि थरूर, कांग्रेस  अध्‍यक्ष पद का लड़ रहे हैं चुनाव - shashi tharoor to come to up for  congress support in

Shashi Tharoor

कांग्रेस अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्यासी शशि थरूर ने भी अपनी जीत का दावा किया है। थरूर खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं। थरूर ने चुनाव प्रचार के दौरान असमान अवसरों के मुद्दे उठाये, लेकिन खड़गे और पार्टी के साथ उन्होंने यह भी माना है कि गांधी परिवार के सदस्य तटस्थ हैं और कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।

सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित 75 कांग्रेस प्रतिनिधि AICC मुख्यालय, दिल्ली में डालेंगे वोट

राजनीति में प्रियंका गांधी के आगाज पर क्या है सोनिया की राय - india today  conclave 2018 congress sonia gandhi priyanka gandhi political entry tpt -  AajTak
Left Sonia gandhi and priyanka gandhi

पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य सीडब्ल्यूसी सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि एआईसीसी मुख्यालय, दिल्ली में अपना वोट डाला। वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में वोट डाला।

राहुल गांधी के साथ 47 लोग करेंगे मतदान

rahul gandhi on hindi language bharat jodo yatra congress news - India  Hindi News - हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने पर क्या बोले राहुल गांधी, एक बात  तो कर दी साफ
Rahul Gandhi

राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला है। बता दें की इसके लिए मोबाइल बूथ बनाया गया। राहुल गांधी के साथ 47 लोग वोटिंग करेंगे।आपोक बता दें, दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

गांधी परिवार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया है। जिससे 24 साल के अंतराल के बाद गांधी परिवार के बाहर का सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

सोनिया गांधी और राहुल ने बहुत बड़ा त्याग किया : अशोक गहलोत

Rajasthan CM Ashok Gehlot Did The Election For The Post Of Congress  President | Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी की  तस्वीर साफ, CM गहलोत ने किया चुनाव लड़ने का
Rajasthan CM Ashok Gehlot

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा, हम सब इस अध्यक्ष पद के चुनाव का हिस्सा बनेंगे। सभी के अंदर चुनाव को लेकर उत्साह है। यह एक नयी शुरुआत होगी। सोनिया गांधी और राहुल ने बहुत बड़ा त्याग किया यह कह कर कि कांग्रेस के परिवार से कोई भी अध्यक्ष नहीं बनेगा, यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए। मालूम हो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले अशोक गहलोत के नाम की चर्चा हुई थी। लेकिन राजस्थान कांग्रेस में विवाद के बाद उनका पत्ता साफ हो गया।

137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

आपको बता दें, कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

2000 में आखिरी बार हुआ था कांग्रेस में चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था। जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था।

Edited by deshhit news

News
More stories
वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा- शादी करना चाहती थी अभिनेत्री, एक्स बॉयफ्रेंड नहीं चाहता था की शादी हो ! तनाव बनी सुसाइड की वजह
%d bloggers like this: