झारखंड में मॉब लिंचिंग, चोरी कर रहे शख्स को लोगों ने पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

17 Oct, 2022
देशहित
Share on :

रांची: झारखंड के दुमका में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 40 वर्ष का एक युवक जिसका नाम सुरेश यादव है। वह चोरी करके गांव से भाग रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल ने नहीं दी मॉब लिंचिंग बिल को मंजूरी, दो  सुझावों के साथ हेमंत सोरेन सरकार को वापस भेजा | TV9 Bharatvarsh
Mob lynching in jharkhand

मिली जानकारी के मुताबिक, मॉब लिंचिंग का शिकार हुए मृतक सुरेश को आज सुबह तीन बजे किसी अनजान नंबर से बार-बार फोन आ रहा था। कॉल आने के बाद वह घर से बाहर चला गया। उसके लगभग 3 घंटे बाद सुरेश के मृत होने की खबर उसके परिजनों को मिली। वहीं ग्रामीण की एक महिला का कहना है कि सुबह सुरेश यादव कहीं से चोरी करके उनके घर आया था। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो वह जबरन घर में घुस आया। तब मैंने शोर मचाना शुरू किया तो उसने मेरा मेरे मुंह पर हाथ रखकर शोर न मचाने के लिए कहा। मगर, मैंने फिर भी शोर मचाया। इसी बीच बाहर से कुछ ग्रामीण भी वहां आ गए। उन्होंने सुरेश को पकड़ा और बाहर ले गए। वहां उसे पेड़ से बांध दिया गया। फिर भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कर्नाटक में डाला वोट, 19 अक्टूबर को होगी नतीजों की घोषणा

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोरीघाघर गांव में लोगों ने चोरी करते पकड़े गए 49 साल के भोला हाजरा को लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला था।

राज्य मॉब लिंचिंग के लिए रहा है बदनाम

एक और मॉब लिंचिंग, शख्स की पीट-पीटकर हत्या | Another mob lynching in  Jharkhand, man lynched in Dhwaiya of Bokaro | झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग,  बोकारो के धवैया में शख्स
Mob lynching in jharkhand

आपको बता दें, राज्य में मॉब लिचिंग का लंबा इतिहास रहा है, हाल में ही 3 अक्टूबर को गुमला में एक व्यक्ति की हत्या गांव वालों ने कर दी। व्यक्ति पर आरोप था कि वह बकरी चोरी कर रहा था। तबरेज अंसारी सहित कई नाम झारखंड के कई जिलो में दर्ज है जिनकी भीड़ ने हत्या कर दी।

Edited by deshhit news

News
More stories
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कर्नाटक में डाला वोट, 19 अक्टूबर को होगी नतीजों की घोषणा