आज आएंगे उत्तर- प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे, 4 मई और 11 मई को दो चरणों में हुए थे मतदान !

13 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज उत्तर- प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तर-प्रदेश में 760 नगर निकायों में 4 मई को पहले चरण में और 11 मई को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 52 फीसदी तो दूसरे चरण में 53 फीसदी मतदान हुए थे। आपको बता दें कि इन चुनावों में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज !

यूपी में इतने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटें हैं

UP Municipal Elections dates uttar pradesh nikay chunav kab honge know  schedule | UP Municipal Election: यूपी में दो चरण में होंगे निकाय चुनाव, 4  और 11 मई को डाले जाएंगे वोट,

उत्तर -प्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।  

नगर निगम

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें आपके जिले में कब होगी वोटिंग -  up nikay chunav 2023 election commission announce nagar nikay chunav  municipal elections date lclp - AajTak

बता दें कि उत्तर- प्रदेश में नगर निगम सबसे बड़ी बॉडी है। किसी क्षेत्र को नगर निगम बनने के लिए वहां की जनसंख्या कम से कम 5 लाख होनी चाहिए। नगर निगम के प्रमुख को महापौर या मेयर कहा जाता है। नगर निगम का राज्य सरकार से सीधा संपर्क होता है, लेकिन यहां का प्रशासन जिले के अधीन होता है। शाहजहांपुर, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर  और वाराणसी यूपी के सभी 17 नगर निगम हैं। इसमें शाहजहांपुर में इस बार पहली बार मतदान होगा, क्योंकि इसे इसबार नगर निगम बनाया गया है।

नगर पालिका

वहीं बात करें, नगर पालिका की तो यह नगर निगम से जनसंख्या और क्षेत्रफल में छोटा होता है। यूपी में कुल 199 नगर पालिका हैं। यह नगर निगम से छोटा और नगर पंचायत से बड़ा होता है, यानी यह मध्यम श्रेणी में आता है। किसी क्षेत्र को नगर निगम बनने के लिए उसकी जनसंख्या 1-5 लाख के बीच होनी चाहिए। नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। वह यहां का प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। अगर नगर पालिका की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा हो जाए तो उसे नगर निगम बनाया जाता है।

नगर पंचायत

UP Nikay Chunav 2023 Result: 17 नगर निगमों और 760 नगर निकायों की गिनती आज,  कौन मारेगा बाजी? | up nikay chunav 2023 result today in 17 nagar nigam or  760 nagar

वहीं बात करें, नगर पंचायत की तो यह सबसे छोटी बॉडी है। ग्रामीण क्षेत्रों से नगरी क्षेत्र में बदलने वाले इलाकों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाता है। किसी क्षेत्र को नगर पंचायत बनने के लिए वहां की जनसंख्या 30 हजार से एक लाख के बीच होनी चाहिए। यूपी में कुल 493 नगर पंचायतें हैं। नगर पंचायत के प्रमुख को नगर पंचायत अध्यक्ष या चेयरमैन कहते हैं। अलग-अलग राज्यों में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है।

deshhit newsMunicipal councilMunicipalityNagar Panchayatuttar PradeshUttar Pradesh Municipal Elections
News
More stories
ज्योति सिंह से तलाक लेकर ये किसके साथ रोमांस कर रहे हैं पवन सिंह ?
%d bloggers like this: