“झलक दिख ला जा”10 के दिवाली एपिसोड में नजर आएंगे राम- सीता, रावण का वध करते नजर आएंगे राम

20 Oct, 2022
देशहित
Share on :

बता दें कि इस शो में राम और सीता के किरदार निभाने वाले एक्टर्स, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को उनके जमाने के दर्शक साक्षात राम – सीता मानते थे और जहां कहीं वो दिख जाते थे। वहां पर वे उनके पैर छुकर आशीर्वाद लेते थे।

नई दिल्ली: डांस रीएलिटी शो, झलक दिखला जा 10 कई साल बाद टीवी पर आया है और इसे दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। हर हफ्ते कुछ नया थीम लेकर आने वाला यह शो अब अपने खास दिवाली स्पेशल एपिसोड की तैयारी कर रहा है। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स, जज पैनल और दर्शक, सभी ‘राम-सीता’ के साक्षात दर्शन करने वाले हैं। जी हां, झलक के दिवाली एपिसोड में ओरिजिनल रामायण की कास्ट, यानी अरुण गविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नजर आने वाले हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 | 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर दस्तक देंगे अरुण गोविल  और दीपिका चिखलिया, करेंगे रावण वध | Navabharat (नवभारत)
File photo

झलक दिख ला जा 10″ के दिवाली एपिसोड में नजर आएंगे राम- सीता

Dipika Chiklia and Arun Gavil in Jhalak Dikhlajaa

इन दोनों एक्टर्स को अब एक बार फिर, झलक दिखला जा 10 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में साथ देखा जाएगा। बता दें कि इस बात की जानकारी डांस रीएलिटी शो के नए प्रोमो से मिलती है, जिसमें कई चीजें नजर आ रही हैं। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एपिसोड के खास गेस्ट्स बनकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, एपिसोड में ‘प्रभु श्री राम’ यानी अरुण गोविल रावण का वध करते भी नजर आने वाले हैं। झलक दिखला जा 10 के इस एपिसोड के प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है और सभी को शो के ऑनएयर जाने का इंतजार है। 

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पटाखों में आग लगने से फैक्टरी में विस्फोट, मौके पर ही चार लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

33 साल पहले हुआ था रामायण का प्रसारण

CoronavirusLockdown: Ramayan broadcast again after 33 years | संकट की घड़ी  में लोगों को फिर याद आए 'राम', कोरोना पर इस तरह भारी पड़ी रामानंद सागर की  रामायण? | Patrika News
File photo

रामायण सीरियल का निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर ने किया था। कुल 78 कड़ियों का यह धारावाहिक बना था, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। पहला धारावाहिक 25 जनवरी 1987 को प्रसारित हुआ था और आखिरी 31 जुलाई 1988 को। हर रविवार सुबह 9.30 बजे इसका प्रसारण किया जाता था। हर गांव, हर शहर में तब कर्फ्यू जैसा माहौल होता था। तब लोग अपने टीवी पर माला पहना देते थे। लोगों का विश्वास था कि ईश्वर साक्षात उनके घर आ गए हैं।

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साक्षात राम – सीता मानते थे दर्शक

ramayan fame arun govil dipika chikhlia at jhalak dikhhla jaa 10 | फिर साथ  दिखेंगे रामायण के सीता और राम! इस शो में साथ आएंगे नजर | Patrika News
Dipika Chiklia and Arun Gavil

अपने जमाने में रामानंद सागर की रामायण को काफी पसंद किया गया था, आज भी लोग इसे बहुत पसंद करते हैं और पूरी श्रद्धा से इसे देखते हैं। बता दें कि इस शो में राम और सीता के किरदार निभाने वाले एक्टर्स, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को उनके जमाने के दर्शक साक्षात राम – सीता मानते थे और जहां कहीं वो दिख जाते थे। वहां पर वे उनके पैर छुकर आशीर्वाद लेते थे।

लॉकडाउन में रामायण धारावाहिक के प्रसारण की डिमांड की गई थी

रामायण' के आखिरी एपिसोड के प्रसारण पर क्या बोले 'राम-सीता' और दर्शक?
File photo

पूरा देश जब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा था और लोगों को 21 दिन के लिए घर में लॉकडाउन में रहने के लिए कहा गया था। तब लॉकडाउनके दौरान घर में बैठे-बैठे क्या किया जाए, लोग तरह-तरह के ऑप्शन्स दे रहे थे। एक विकल्प यह भी था कि टीवी पर अपने जमाने के सबसे सफल धारावाहिकों, रामायण का प्रसारण करने को कहा गया था।

Edit by Deshhit news

News
More stories
घरेलु विवाद के चलते शख्स ने युवती को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, लाश को सुटकेस में बंद कर फेंका