आरोपित ने पुलिस को बताया कि मृतका आरोपी से मोबाइल, टीवी इत्यादि की मांग करती थी, जिसके कारण इनका आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। 16,17 रात को भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ और आरोपित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
गुरुग्राम: गुरुग्राम से एक रुह कपां देने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक शख्स ने घरेलु कलह के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश को सुटकेस में बंद कर बाहर फेंक दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों में अक्सर झगड़े हुए करते थे। वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़े हुआ था। दोनों ने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्ची भी है।
क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम प्रिंयका है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। उसने दो साल पहले राहुल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों सिरहौल में किराए पर रह रहे थे। आरोपी एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है। दोनों की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। 16-17 अक्टूबर की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपित शख्स ने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद अपनी पत्नी का शव रात भर घर में ही रखा रखा। इसके बाद अगले दिन आरोपी ने बाजार से एक बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा और उसमें अपनी पत्नी के शव को ई-रिक्शा में डालकर फेंककर आ गया।
सूटकेस के आस-पास कुत्ते घूमने से लोगों को हुआ शक
सूटकेस के आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला को पाया। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे।
पत्नी टीवी, मोबाइल की मांग करती रहती थी – आरोपित

आरोपित ने पकड़े जाने पर अपना जुर्म कुबुल लिया है। उसने पुलिस को बताया कि मृतका आरोपी से मोबाइल, टीवी इत्यादि की मांग करती थी, जिसके कारण इनका आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। 16,17 रात को भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ और आरोपित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पहचान न हो इसलिए चाकू से खुरचकर मिटाया नाम

महिला ने अपने हाथ पर अपने पति के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। ऐसे में पहचान होने के डर से आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद उसके हाथ से चाकू से खुरचकर अपना नाम भी मिटा दिया था। पहचान न होने पाए इसके लिए आरोपी ने मृतका के शरीर से कपड़े भी उतार लिए थे।
परिजनों को सौंप दी गई मासूम बच्ची
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस ने बच्ची को भी परिजनों को ही सुपुर्द कर दिया है।
Edit by deshhit news