मेट गाला इंवेट में प्रियंका ने पहना करोड़ों का नेकलेस,एक लाख मोतियों से बनी थी आलिया भट्ट की ड्रेस, ईशा अंबानी के बैग की कीमत सुनकर उड़ेंगे आपके होश !

03 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: हॉलीवुड से बॉलीवुड तक दुनियाभर के बड़े सेलेब्स ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। मेट गाला में सेलेब्स के अतरंगी आउटफिट्स सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। भारत से इस बार प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी गाला इवेंट में शामिल होने पहुंची। आलिया भट्ट ने पहली बार मेट गाला रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक्स से फैंस को दीवाना बनाया तो वहीं, ईशा अंबानी के किलर लुक्स ने बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंवेट में एक ऐसा हार पहनकर इंवेट में पहुंची, जिसकी कीमत सुनकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे।

ये भी पढ़े: जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में बोली शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- बहुत शर्म की बात है कि अभी तक महिला एवं बाल विकास मंत्री इस मामले में शांत बैठा !

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ का हार

Met Gala: प्रियंका चोपड़ा के गले में 200 करोड़ का हार, कैसा दिखता है ये  नेकलेस, क्या है खासियत? देखें तस्वीरें | priyanka chopra 200 crore necklace  actress wore in met gala ...

प्रियंका मेट गाला इवेंट में पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थीं। निक भी प्रियंका की तरह ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आए, जिसमें वो काफी हैंडसम लगे। दोनों ने एक साथ रेड कार्पेट पर महफिल जमाई। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आईं। उनकी ये ड्रेस काफी खूबसूरत लगी, जिसमें एक्ट्रेस ने महफिल लूटने का काम किया। इस ड्रेस के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने गले में खूबसूरत सा नेकलेस पहना था। वो नेकलेस जितना खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाली उसकी कीमत है। उस हार की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोंड़ों में हैं। वो भी एक या दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 204 करोड़। ये हार जूलरी ब्रांड बुल्गारी का है। प्रियंका इस ब्रांड की एंबेसडर हैं। बता दें, ये हार इस ब्रांड की तरफ से आने वाला सबसे महंगा हार है। बताया जा रहा है कि जेनेवा में 12 मई को होने वाले सोथबी लक्जरी वीक में ये नेकेलेस ऑक्शन के लिए लगाया जाएगा। माना जा रहा कि ऑक्शन में इसकी अनुमानित कीमत 25 मिलियन डॉलर यानी 204 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगी।

1 लाख मोतियों से बनी थी आलिया भट्ट की मेट गाला ड्रेस

Met Gala 2023 : मेट गाला में दिखा आलिया भट्ट का जलवा, एक्ट्रेस ने शेयर की  फर्स्ट लुक, देखें तस्वीरें, met gala 2023 alia bhatt drops first look check  out

मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट का यह डेब्यू था। आलिया मोतियों से जड़ी एक खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वो किसी परी से बिल्कुल भी कम नहीं लगीं। आलिया जो गाउन पहने हुए नजर आईं, उसे अमेरिकन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। आलिया चाहती थीं कि वो ऐसी ड्रेस पहने। जो उन्हें अथेंटिक एहसास कराए और मेड इन इंडिया हो। इस ड्रेस के डिजाइनर भले ही अमेरिकन है लेकिन इसे बनाया भारत में गया है। मेड इंडिया होने के अलावा इस ड्रेस की एक खास बात ये भी है कि इसको बनाने में एक लाख मोतियों का इस्तेमाल हुआ है, जो उसे काफी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती है। आलिया का ये लुक मॉडल क्लॉडिया शिफर के 1992 में पहने गए शनेल ब्राइडल लुक से इंस्पायर है।

ईशा अंबानी के 24 लाख 97 हजार के बैग की हो रही है हर ओर चर्चा

Met Gala 2023 में ईशा अंबानी ने लूटी महफिल, ब्लैक ड्रेस में लगीं खूबसूरत -  Isha ambani met gala 2023 look beautiful in black gown photos viral fans  love her attire mukesh

बिजनेसवूमेन ईशा अंबानी ने बड़े ही अनोखे अंदाज में दुनिया के सबसे बड़े रेड-कार्पेट इवेंट की शान बढ़ाई थी। उन्होंने आलिया भट्ट की तरह नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का आउटफिट पहना था। मेट गाला के लिए ईशा ने क्लासिक गाउन को छोड़ मेड इन इंडिया सिल्क साड़ी को चुना था। ये साड़ी हजारों क्रिस्टल और मोतियों जड़ी हुई थी। वन-शोल्डर नेकलाइन साड़ी के साथ में एक सिल्क ट्रेल भी जोड़ा गया था। इस लुक को ईशा ने लोरेन श्वार्ट्ज की डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया था। उन्होंने एक चोकर पहना था और मैचिंग ईयररिंग्स भी। फैशन दीवा ने चैनल विंटेज डॉल बैग और हाई हील्स से इसे स्टालिश टच दिया था। इस लुक में वो कमाल की खूबसूरत लग रही थीं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ईशा के डॉल बैग की हो रही है। जिसकी कीमत 24 लाख 97 हजार से भी ज्यादा बताई जा रही है। इंटरनेशनल ब्रांड शनेल का ये ब्राइडल हैंडबैग काफी यूनिक था।

Alia Bhattdeshhit newsEntertainment newsIsha AmbaniMet Gala Event 2023Met Gala Event 2023 kaha mnaya gayaMet Gala Event 2023 ki kiya thi themeMet Gala Event ki shuruat kab hui thiPriyanka Choprasabse pehle kaha mnaya gaya tha Met Gala Event

News
More stories
सलमान खान की अद्दू का हुआ निधन, आखिर क्या रिश्ता है इस महिला से भाईजान का ?
%d bloggers like this: