बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटें जीतने की दरकार होती है। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नंवबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव के लिए देश की राजनीति में गर्मजोशी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश में दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी प्रदेश के जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़े जिले कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली करेंगे। वहीं, हमीरपुर जिले के सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय स्तर की रैली करेंगे। सबसे अधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिले में प्रधानमंत्री की रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपको बता दें, प्रधानमंत्री इससे पहले मंडी व सोलन जिले में संसदीय स्तर की दो रैलियां कर चुके हैं।
ये भी पढ़े: मराठी फिल्म हर-हर महादेव का विरोध, छत्रपति शिवाजी के वंशज ने भी जताई मुवी पर आपत्ति
हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होंगे। गौरतलब है कि नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर थी। वहीं 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर थी। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार के चुनाव में 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।
आदर्श आचार संहिता क्या है?

देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग कुछ नियम बनाता है। चुनाव आयोग के इन्हीं नियमों को आचार संहिता कहते हैं। लोकसभा/विधानसभा चुनाव के दौरान इन नियमों का पालन करना सरकार, नेता और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी होती है।
विधानसभा में सरकार बनाने के लिए आवश्यक होती हैं 35 सीटें

चुनाव आयोग ने 2017 में 12 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। तब 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक चरण में मतदान करवाया गया था। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटें जीतने की दरकार होती है। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी।
हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की संख्या

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 55,07,261 वोटर है। इनमें 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला मतदाता और 37 तृतीय लिंग के हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56,001 हो गई है। इस बार 1470 नए दिव्यांग वोटर जुड़े हैं, जबकि वोटर लिस्ट के संशोधन के दौरान मृत्यु, स्थानांतरण तथा पंजीकरण के दोहराव आदि के कारण से 45,073 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
Edit by Deshhit News