मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी के संकेत दिए, कहा हम अपने भविष्य को लेकर एक जैसे विचार रखते हैं

05 May, 2022
Deepa Rawat
Share on :
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी के संकेत दिए कहा हम अपने भविष्य को लेकर एक जैसे विचार रखते हैं

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में बताते हुए कहा की वे अपने भविष्य के बारे में क्या सोच रही हैं…

आये दिनों मलाईका और अर्जुन एक दुसरे के साथ शेहर में दीखते रहते है, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था, जब मलाइका ने उन्हें उनके 34 वें जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ विश किया। दोनों 4 साल से डेटिंग कर रहे हैं पर कभी शादी के बारे में कोई पुष्टी नहीं की थी. अर्जुन और मलाईका के बीच 12 साल के उम्र का अंतर को लेकर लोग उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते है, पर वे उम्र के अंतर को बीच में ना लाते हुए एक दुसरे का साथ निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: IIT मंडी ने टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए अणु की खोज की है

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी शादी के बंधन में बंधने की अपनी योजना की पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब मलाइका ने कहा है कि दोनों वाकई अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। उसने कहा कि वह जानती है कि अर्जुन उसके लिए सर्वश्रेष्ट है और वे अर्जुन कपूर के साथ अपने भविष्य के बारे में सोंच रही है’.

अपने रिश्ते के, बारे में अधिक साझा करते हुए, मलाइका ने मीडिया को बताया की, “किसी भी रिश्ते का सबसे आवश्यक हिस्सा यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम एक साथ भविष्य चाहते हैं या नहीं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘ओह, मुझे नहीं पता’… पर मैं अपने रिश्ते में उस स्टेज में नही हूँ। यह रिश्ता मेरे लिए पवित्र और बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि हम एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम एक दुसरे के साथ भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। हम इन चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं और हम एक ही तल पर समान विचारों के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ने के बारे में सोंच रहे हैं।”

News
More stories
दिल्ली सरकार के नई योजना के तहत मज़दूर, दिल्ली परिवहन निगम की बसों और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे