देर रात 12.05 बजे दिल्ली पुलिस को आई कॉल, कहा- अरविंद केजरीवाल को जान से मार दूंगा।

31 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। एक 38 वर्षीय शख्स ने सीएम को जान से मारने की धमकी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने बीती रात 12.05 बजे दिल्ली पुलिस को कॉल करके सीएम को मारने की बात कही है। धमकी देने वाला शख्स मानसिक रुप से विक्षिप्त है। व्यक्ति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के पेशावर में हुआ आत्मघाती हमला, 28 लोगों की मौत, मार्च 2022 में हुए अटैक में मारे गए थे 56 लोग।

जुलाई 2019 में मेल भेजकर सीएम को मारने की दी गई थी धमकी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार  Delhi Police arrests person threatens to kill Arvind Kejriwal - News Nation

2019 में बदमाशों ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। केजरीवाल के ऑफिस में एक गुमनाम मेल आईडी से दो धमकीभरे ई मेल भेजा गया था। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मार्च 2021 में शराब के नशे में एक शख्स ने सीएम को मारने की कही थी बात

Haryana Govt Lowers Legal Liquor Drinking Age From 25 To 21 | Haryana में  शराब पीने, खरीदने और बिक्री करने की उम्र घटी, 25 साल से 21 की गई

2021 में एक शख्स ने शराब के नशे में दिल्ली पुलिस को कॉल करके सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया था। बता दें, इससे पहले भी एक व्यक्ति ने ईमेल कर मुख्यमंत्री केजरीवाल को धमकी दी थी। उस व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में लिखा था कि वह मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए हथियार जुटा रहा है।

 2017 में ई-मेल भेजकर सीएम को मारने की दी थी धमकी

E-Mail - Electronic Mail - ईमेल क्या है || पूरी जानकारी पढ़ें : Gk Hub

बता दें, 2017 में भी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल पर सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय को गुमनाम पहचान से ई मेल भेजा गया था, जिसमें धमकी देने वाले ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी। बता दें, इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ko maansik rup se pidit shakhas ne delhi police ko call karke dii jaan se marne ki dhamki, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ko mansik rup se pidit Shakhas ne di jaan se marne ki dhamki, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ko mili jaan se marne ki dhamki, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal latest News, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal news, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal updated news, delhi latest crime news, Delhi updated crime news, deshhit news

Edit By Deshhit News