गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में मिला प्रथम स्थान, रचा इतिहास।

30 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर इतिहास रच डाला है। बता दें, गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह पहली परेड थी, जिसमें उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी दृष्टि से गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को देश में प्रथम स्थान पर आना उनके विजन को दर्शाता है।

ये भी पढ़े: महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर जानिए- आखिर नाथूराम गोडसे ने क्यों की थी बापू की हत्या।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया था झांकी का सुझाव

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार को भेजे गए झांकी का विषय/टाइटिल “मानसखंड”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुझाया था। उन्होंने मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मानसखंड के रूप में इस विषय का सुझाव दिया था।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर खुद किया था झांकी का निरीक्षण

Republic Day Parade: उत्तराखंड की झांकी मानसखंड ने रचा इतिहास, गणतंत्र दिवस  की परेड में मिला प्रथम स्थान, uttarakhand -tableau-manskhand-got-first-place-in-republic-day-parade

झांकी निर्माण की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जब दिल्ली कैंट में झांकी का निर्माण किया जा रहा था तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकी का निरीक्षण करते हुए झांकी को उत्कृष्ट एवं राज्य की संस्कृति के अनुरुप निर्माण के लिए सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक/ नोडल अधिकारी के एस चौहान को निर्देश दिए थे तथा झांकी के कलाकारों से मिलकर उनको शुभकामनाएं भी दी थीl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपलब्धि पर दी बधाई

Uttarakhand New CM Pushkar Dhami will be the cheif minister of state |  Uttarakhand New CM: अटकलों का दौर खत्म! पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री | Hindi News, Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है।

मानसखंड की झांकी में क्या था खास ?

Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड-2023 में कर्तव्य पथ पर दिखेगी मानसखण्ड की  झांकी,ये है थीम | Manskhand tableau will be seen on the kartavya path in  the Republic Day Parade 2023 - Hindi Oneindia

गढ़वाल की चारधाम यात्रा की भांति सरकार कुमाऊं में मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पर्यटन बढ़ाने का प्रयास कर रही है इसी के दृष्टिगत प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम को दिखाया गया था। उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश की राष्ट्रीय पक्षी मोर जो उधमसिंह नगर में पाई जाती है, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल आदि, तथा उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपन कला को प्रदर्शित किया गया था। झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपन कला से लिखा गया था।

मानसखंड खंड की झांकी को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

गणतंत्र दिवस परेड पर 'केदारखंड' झांकी का दम, उत्तराखंड को पहली बार मिला  ईनाम - Uttarakhand Raibar

मानसखंड खंड की झांकी को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने से कुमाऊं क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे क्योंकि देश विदेश के पर्यटको को मंदिर माला मिशन की जानकारी होने से वह कुमाऊं की ओर रुख करेंगे। इसलिए गढ़वाल मंडल के साथ अब कुमाऊं मंडल में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

क्या है मानसखंड मन्दिर माला मिशन?

जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ की भांति ही कुमाऊं के प्रमुख पौराणिक महत्व के मंदिर क्षेत्रो में अवस्थापनात्मक विकास के लिए मानसखंड मन्दिर माला मिशन योजना पर काम किया जा रहा है। इन्हें बेहतर सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस योजना के जरिए गढ़वाल और कुमाऊं के बीच सड़क कनेक्टिविटी को भी सुधारा जाएगा, ताकि उत्तराखण्ड में गढ़वाल और कुमाऊं के बीच यातायात सुगम हो।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड कॉरिडोर पर काम कर रही है – धामी

Uttarakhand Cm Pushkar Sigh Dhami Announced Recruitment Of Policemen Will  Be Done Soon Ann | Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द की जाएगी  पुलिसकर्मियों की भर्ती, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ...

मानसखंड कॉरिडोर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड कॉरिडोर पर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न धार्मिक सर्किटों का विकास किया जाए। उन्होंने कहा इसके तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले मुख्य मंदिरों को आपस में जोड़ेंगे एवं सर्किट के रूप में विकसित करके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इन प्रमुख मंदिरों का होगा विकास

मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुसार पहले चरण में करीब 2 दर्जन से अधिक मंदिरों को इसमें शामिल किया गया है। इनमें जागेश्वर महादेव, चितई गोलज्यू मंदिर, सूर्यदेव मंदिर, नंदादेवी मंदिर कसारदेवी मंदिर, झांकर सैम मंदिर पाताल भुवनेश्वर, हाटकालिका मंदिर, मोस्टमाणु मंदिर, बेरीनाग मंदिर, मलेनाथ मंदिर, थालकेदार मंदिर, बागनाथ महादेव, बैजनाथ मंदिर, कोट भ्रामरी मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर गुफा, गोल्ज्यू मंदिर, निकट गोरलचौड मैदान, पूर्णागिरी मंदिर, वारही देवी मंदिर देवीधुरा, रीठा मीठा साहिब, नैनादेवी मंदिर, गर्जियादेवी मंदिर, कैंचीधाम, चैती (बाल सुंदरी) मंदिर, अटरिया देवी मंदिर व नानकमत्ता साहिब प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं।

deshhit newsManas Khand jhaki ko Desh mai mila pehla isthaanuttrakhand ki jhanki manas khand ne desh mai hasil kiya pehla isthaanuttrakhand ki jhanki manaskhand ko desh mai mila pehla isthaan

Edit By Deshhit News

News
More stories
महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर जानिए- आखिर नाथूराम गोडसे ने क्यों की थी बापू की हत्या।
%d bloggers like this: