कंझावला मामले से जुड़ा एक और वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इस वीडियो में अंजलि और निधि एक स्कूटी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। स्कूटी को एक लड़का चला रहा है। यह लड़का दोनों को गली के बाहर छोड़ देता है।
नई दिल्ली: कंझावला मामले में कल सातवें आरोपित अंकुश ने दिल्ली सुल्तानपुरी क्षेत्र में सरेंडर कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही छठे आरोपित आशुतोष को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सातो आरोपित गिरफ्तार हो चुके है। आरोपितों के नाम है – मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन , आशुतोष और अंकुश। बता दें, पहले इस मामले में 5 आरोपित थे। जो कार में सवार थे। जिन्हें दिल्ली पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जांच पड़ताल में पता चला कि आशुतोष और अंकुश ने ही 5 कार सवारों को कॉल करके बताया था कि तुम्हारी कार के नीचे एक शव फंसाया हुआ है। जिसके बाद 5 आरोपित कार को एक जगह छोड़कर ऑटो में बैठकर भाग गए थे। आशुतोष और अंकुश ने ही सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की थी।

कल ही अंजली के दोस्त ने निधी और अंजली के झगड़े की कही थी बात
इसके अलावा कल अंजली के दोस्त का एक बयान सामने आया था। उसने बताया था कि अंजली और निधी का उस रात को झगड़ा हुआ था। निधी अपने पैसे अंजली से मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस दिन रात में सबने बीयर पी रखी थी। इसेक अलावा होटल के मैनेजर ने भी अंजली और निधी के बीच का झगड़ा देखा था। दोनों झगड़ते हुए होटल के बाहर पहुंची थी।
निधी और अंजली का नया वीडियो आया सामने

कंझावला मामले से जुड़ा एक और वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इस वीडियो में अंजलि और निधि एक स्कूटी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। स्कूटी को एक लड़का चला रहा है। यह लड़का दोनों को गली के बाहर छोड़ देता है। एक अन्य वीडियो में अंजलि और निधि गली से आते दिखाई दे रहे हैं।
आरोपितों का भी एक और वीडियो आया सामने

इस मामले में आरोपितों से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में सवार आरोपी कार के मालिक आशुतोष के साथ उसके घर पर मौजूद हैं। यह वीडियो घटना वाली रात की ही है। वीडियो में आशुतोष अन्य आरोपियों से बात करता दिखाई दे रहा है।
ताजा अपडेट के चलते, निधी के खिलाफ एक और खबर सामने आई है। दरअसल, निधी के पड़ोसी खुलकर सामने आ रहे हैं। वह निधि के बारे में हर बात बता रहे हैं। इसी से निधि बौखलाई हुई है। वह गली के लोगों को चुप रहने की धमकी दे रही है। बुधवार रात को उसने लोगों से गाली-गलौज की थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को उसने उस परिवार के लोगों से भी गाली गलौज की है, जो कुछ दिन से उसे खाना खिला रहे थे। ऐसे में गली के लोग काफी गुस्साएं हुए हैं। बता दें, बीते कुछ दिनों से निधि घर पर ही थी। उसे खाना पड़ोसी ही बनाकर भिजवा रहे थे। गुरुवार को उस परिवार के सदस्यों ने निधि के बारे में मीडिया कर्मियों से बात की। उसके बाद रात के समय जब पड़ोसी खाना देने के लिए गए तो वह उन पर गुस्सा हो गई। उनसे गाली गलौज करने लगी। बता दें, निधी कई सालों से अपने मां से अलग रह रही है। निधी की मां सुल्तानपुरी में ही रहती है।
Edit By Deshhit News