क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा को छोड़ शाहरुख खान के साथ रोमांस करने वाली है कियारा आडवाणी ?

26 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने चार साल बाद “पठान” से कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद वो फिल्म “जवान” और फिल्म “डंकी” में दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि इन दोनों फिल्मों के बाद शाहरुख खान जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म को किंग खान के साथ करने की प्लानिंग में हैं और संजय लीला अपनी इस रोमांटिक फिल्म में अदाकारा कियारा आडवाणी को कास्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Relationship: शादी से पहले जान ले पार्टनर से ये सारी बातें, प्रॉब्‍लम्‍स की जगह सिर्फ खुशिया ही खुशिया होगीं !

शाहरुख खान अब कियारा आडवाणी से करेंगे रोमांस, जानिए डायरेक्टर से लेकर फिल्म  की रिलीज डेट!
File photo

जब से ये खबर सामने आई है। तब से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं ये फिल्म “इंशाअल्लाह” तो नहीं है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि शाहरुख खान से पहले संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ फिल्म “इंशाअल्लाह” प्लान कर रहे थे। इसमें सलमान खान के साथ अदाकारा आलिया भट्ट रोमांस करती नजर आने वाली थी।

Sanjay Leela Bhansali's Inshallah: Salman Khan And Alia Bhatt Starrer Movie  Inshallah To Have Second Female - आलिया भट्ट के अलावा 'इंशाअल्लाह' में सलमान  खान के ऑपोजिट होगी एक और हिरोइन |
File photo

इतना ही नहीं इस फिल्म का मेगा ऐलान भी हो चुका था लेकिन बाद में कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेस के कारण सलमान खान ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया था। जिसके बाद अब सलमान खान और आलिया भट्ट की जगह संजय लीला भंसाली की इस रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान और कियारा आडवाणी रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं।

deshhit news, Inshallah movie, Kiara Advani, Kiara Advani and Siddharth Malhotra, Kiara Advani and Siddharth Malhotra Wedding, kiara advani first movie, kiara advani movie, salman khan and allia bhatt, salman khan and allia bhatt romentic movie, salman khan new movie, Sanjay Leela Bhansali, Sanjay Leela Bhansali ki film, Shahrukh Khan, shahrukh khan and kiara advani, shahrukh khan and kiara advani new movie, shahrukh khan and kiara advani new movie inshallah, shahrukh khan and kiara advani romentic movie, shahrukh khan ki new film, shahrukh khan new movie, shahrukh khan pathan, sidharth malhotra