महिला के पति की मृत्यु 1 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद महिला के किसी और शख्स के साथ संबंध बन गए। महिला और उसका प्रेमी एक साथ एक ही फैक्ट्री में काम करते थे।
नई दिल्ली: हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यहां पर एक महिला अपनी बेटी की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की बेटी की शादी 14 दिसंबर 2022 को होने को रखी गई है।
4 बच्चों की मां है महिला, पति का हो चुका है देहान्त, फैक्ट्री में हुई थी प्रेमी से मुलाकात

मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर का है। बता दें, महिला की उम्र 38 वर्ष है। उसके 4 बच्चे हैं। एक लड़का और तीन लड़कियां। महिला के पति की मृत्यु 1 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद महिला के किसी और शख्स के साथ संबंध बन गए। महिला और उसका प्रेमी एक साथ एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तबदील हो गई। महिला और युवक दोनों एक- दूसरे के घर आते जाते भी रहते थे।
14 दिसंबर को है महिला की बड़ी बेटी की शादी

बता दें, महिला की बेटी का विवाह 14 दिसंबर को होना है। शादी के लिए सबको शादी का निमंत्रण कार्ड भी भेज दिया गया था, जिसके कारण घर में लोगों का रोज आना जाना लगा रहता था। शादी की तैयारियां बड़े ही जोर शोर से चल रही थी, लेकिन शादी से 10 दिन पहले ही बेटी की मां अपने प्रेमी के साथ आधी रात को फरार हो गई। यहां तक कि वो अपनी बेटी के सोने के जेवरात और लाखों रुपये भी लेकर भी चली गई। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Edit by deshhit news