कैंपस की दीवारों पर ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘वहां खून होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मण-बनिया, हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं!, हम बदला लेंगे, जैसे नारे लिखे हुए मिले।
नई दिल्ली: बीते कुछ सालो में छात्रों के विरोध की वजह से जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय गलत वजहों से चर्चा में था। जिसकी वजह से कई सारे सवाल भी उठाय गए थे। अभी ये विवाद थमा ही नहीं था, कि अब एक बार फिर से जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय गलत वजहों से चर्चा में आ गया है। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के कैंपस की दीवारों पर ब्राह्राणों के विरोध में आपत्तिजनक शब्द लिखे गए।

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज -2 की बिल्डिंग की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया समुदाय के विरोध में नारे लिखे गए है, लिखने के साथ ही दीवारों की भी तोड़-फोड़ की गई है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।
कैंपस की दीवारों पर ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘वहां खून होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मण-बनिया, हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं!, हम बदला लेंगे, जैसे नारे लिखे हुए मिले।
जवाहर लाल नेहरु विश्वविश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि ये सभी नारे बुधवार को रात में लिखे गए थे। प्रशासन का कहना है कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नारे किसने लिखे हैं? लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि हिन्दू पक्ष का कहना है कि केवल सनातनी हिन्दू सभी का सम्मान करते है लेकिन सम्मान का गलत फायदा उठाया जा रहा है, इसलिए हिन्दू धर्म के लोग दीवारों पर नारे लिख रहे हैं।
Edit By Deshhit News