अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 22 अप्रैल, 1970 से हुई थी। पृथ्वी दिवस पर, लाखों लोग प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुड़ते हैं।
आज यानि 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आईए जानते है पृथ्वी दिवस से जुडी कुछ जरूरी तथ्यों को. इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग सहित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है। लोगों को एक साथ आने के लिए प्रेरित करने और हमारे ग्रह की समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करने के लिए कई अभियान, ड्राइव और कार्यक्रम हर साल आयोजित किए जाते हैं। दुनिया भर के देश हमारे पर्यावरण की रक्षा करने की सख्त आवश्यकता के बारे में अधिक जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक साथ आते हैं। यह दिन वैश्विक जलवायु संकट पर केंद्रित है जो हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ता जा रहा है। इस विशेष दिन पर, हम बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं पर जोर देते हैं, जिसमें अधिक जनसंख्या, जैव विविधता का नुकसान, ओजोन लेयर विलोपन और बढ़ता प्रदूषण शामिल है। बता दें, 2022 के पृथ्वी दिवस का थीम ‘Invest in our planet’ है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय धरती माता दिवस के रूप में मनाता है और इस साल उनका थीम “Harmony with Nature” है.

इतिहास
अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 22 अप्रैल, 1970 से हुई थी. बता दें, अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी. एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में oil spill की वजह से ट्रेजेडी हो गई थी जिसमें कई लोग घायल हुए. जिसके बाद लोगों ने पर्यावरण को प्रोटेक्ट करने की दिशा में काम करने का फैसला किया. इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में 20 मिलियन अमेरिकियों ने हिस्सा लिया और सड़कों पर उतरे और 150 वर्षों के औद्योगिक विकास के प्रभावों का विरोध किया जिसके कारण से मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था. हालाँकि, 1992 में, 178 से अधिक सरकारों द्वारा रियो डी जनेरियो अर्थ समिट को अपनाया गया था। तब से, संयुक्त राष्ट्र इस विशेष दिन को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस को ‘हार्मनी विद नेचर’ नामक थीम से मनाता है।
इसे भी पढ़ें – Alwar: राजस्थान के अलवर में चला बुलडोजर, विकास के नाम पर तोड़े 300 साल पुराने तीन मंदिर
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
पृथ्वी दिवस पर, लाखों लोग प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुड़ते हैं। इन मुद्दों के बारे में युवा दिमाग को शिक्षित करना कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा होता है।
गूगल डूडल
वहीं, विश्व पृथ्वी दिवस 2022 के अवसर पर, Google ने अपने होमपेज पर एक टाइम-लैप्स डूडल के साथ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को उठाया। गूगल ने भी जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चार स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला बनाई है जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए हर घंटे बदलता रहेगा।

हम सब इस बात से वाकिफ है की गुजरते दिनों के साथ पर्यावरण को बचाना महत्वपूर्ण होता जा रहा है। स्वच्छ जीवन और सभी जीवित प्राणियों के लिए एक स्वस्थ, स्थायी आवास को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाना आवश्यक हो जाता है जो हमें याद दिलाता है कि हमारा ग्रह कितना नाजुक है और इसे वैश्विक जलवायु संकट से बचाना कितना महत्वपूर्ण है जो हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ रहा है। इसीलिए हम सबको इसकी रक्षा के लिए एकसाथ मिलकर एक बेहतर ग्रह के लिए अपना काम करते रहना हैं।
बता दें, पृथ्वी दिवस 2022 के लिए जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे पृथ्वी दिवस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाक्र एक कार्यक्रम चुन सकते हैं और उसमे भाग ले सकते है.