दिल्ली: कालकाजी में शख्स ने अपने दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, खुद ने भी लगााई छलांग!

17 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

दोनों पिता और पुत्र को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बता दें, मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी में एक शख्स ने गृह कलेश के चलते अपने दो साल के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया और अपने बेटे को छत से नीचे फेंकने के बाद वह खुद भी छत से कूद गया।

ये भी पढ़े: दिल्ली में 5वीं की छात्रा पर अध्यापिका का अत्याचार, छात्रों पर अत्याचार का यह पहला नहीं है इससे पहले भी…

क्या है पूरा मामला ?

File Photo

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित शख्स का नाम मानसिंह है। उसकी उम्र 30 वर्ष है। शख्स और उसकी पत्नी आपसी विवाद को लेकर अलग रह रहे हैं। आरोपी की पत्नी पूजा अपने दो बच्चों के साथ कालकाजी में अपने मयाके में रह रही है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई थी। जब मान सिंह अपनी बेटियों से मिलने आया था। उसके बाद दोनों पत्ति- पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद आरोपी ने अपने 2 साल के बेटे के उठाया और तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-51.png
File Photo

बताया जा रहा है कि बच्चे को फेंकने के बाद शख्स ने भी तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई है। दोनों पिता और पुत्र को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बता दें, मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Edit By Dehhit News

News
More stories
बिहार के सीवान में भी जहरीली शराब का कोहराम!
%d bloggers like this: