कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा हो रहा है। इस भ्रष्टाचार में नेता के साथ ही कई बड़े अधिकारी भी मिले हुए है। इस स्थिति के लिए यही लोग जिम्मेदार है।
नई दिल्ली: यूपी की राजधानी लखनऊ के विकास नगर में सरकार की एक बहुत बड़ी कमी सामने आई है। आपको बता दें कि लखनऊ के विकास नगर में सड़क पर 20 फीट जितना एक बड़ा गड्ढा हो गया है। वहां की सड़क करीब 30 फीट की है। पुलिस ने इसके बाद सड़क पर आवाजाही को रोक दिया है और बैरीकेडिंग कर दी गई है।
बता दें कि यह गड्ढ़ा विकास नगर में भगवान शंकर की मुर्ति के पास बनी सड़क पर हुआ है। इस गड्ढ़े में दो लोगों के गिरने की खबर सामने आई है हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां पर सड़क धंस चुकी है।
आपको बता दें कि यूपी सरकार प्रदेश में गड्ढ़ा मुक्ति अभियान चला रही है। इसके बावजूद भी इतनी बड़ गलती हो जाना सरकार की कमियों को सामने ला रहा है। अभियान अभी खत्म भी नहीं हुआ है और उससे पहले ही सड़कों का यह हाल है।

इसी बीच अब सियासी घमासान भी शुरू हो चुका है। कॉंग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा हो रहा है। इस भ्रष्टाचार में नेता के साथ ही कई बड़े अधिकारी भी मिले हुए है। इस स्थिति के लिए यही लोग जिम्मेदार है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में बनी सभी सड़कों की बराबर तरीकों से जांच होनी चाहिए जिससे कि बड़े स्तर पर हो रहा भ्रष्टाचार सामने आएगा।
Edit By Deshhit News