श्रद्धा का बेरहमी से मर्डर करने के बाद आफताब की किसी दूसरी लड़की से मुलाकात हुई। उन दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। जानकारी के मुताबिक वह लड़की आफताब के घर पर भी आई थी, जहां पर आफताब ने श्रद्धा के मर्डर को अंजाम दिया था।
नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस लगातार सबूतों की छानबीन कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए गए थे। इसके अलावा श्रद्धा मर्डर केस में एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

इस केस में पुलिस ने श्रद्धा की एक अंगूठी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा की इस अंगूठी को आफताब ने किसी और लड़की को दिया था। अंगूठी मिलना इस केस में एक अहम कामयाबी मानी जा रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को वह हथियार मिल गया जिससे आफताब ने श्रद्धा के टूकड़े किए थे और उन्हें दिल्ली शहर के अलग—अलग जगहों पर फेंक दिया था। यह हथियार इस केस में एक अहम सबूत माना जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक पुलिस को श्रद्धा का सिर नहीं मिल पाया है।
बता दें कि आफताब पुनावाला नाम के एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसके शरीर के कई टुकड़े करके फ्रिज में रखता था और रोजाना श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया करता था।

श्रद्धा का बेरहमी से मर्डर करने के बाद आफताब की किसी दूसरी लड़की से मुलाकात हुई। उन दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। जानकारी के मुताबिक, वह लड़की आफताब के घर पर भी आई थी, जहां पर आफताब ने श्रद्धा के मर्डर को अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि आफताब ने उस लड़की को श्रद्धा की अंगूठी भी दी थी। अब यही अंगूठी पुलिस को बरामद हुई है जो एक अहम सबूत माना जा रहा है।
Edit By Deshhit News