अंबानीयों के लिए बड़ा दिन: स्कूल जाते दिखे मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’

16 Mar, 2022
Employee
Share on :

मुंबई: मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी मंगलवार को मुंबई में स्कूल के पहले दिन अपनी मां श्लोका अंबानी के साथ देखे गए। पृथ्वी मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं.

कहा जा रहा है की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की स्कूल जाने की उम्र हो गई है। हालाँकि, पृथ्वी अभी एक साल 3 महीने के हैं और मंगलवार को सबसे कम उम्र के अंबानी वारिस को नर्सरी स्कूल में ले जाते देखा गया। अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के दौरान, पृथ्वी के साथ उसके माता-पिता – श्लोका मेहता और आकाश अंबानी थे। उन्होंने उसे स्कूल के गेट पर छोड़ दिया और स्कूल खत्म होने के बाद वहां से ले गये।

सोशल मीडिया पर पृथ्वी के फर्स्ट दिन की विडियो काफी वायरल हो रही है. विडियो में, पृथ्वी को अपनी माँ की गोद में देखा जा सकता है, जो उसे मालाबार हिल के सनफ्लावर स्कूल ले जा रही थी। स्कूल के सूत्रों के मुताबिक आकाश और श्लोका अंबानी भी उसी स्कूल में पढ़ते थे। पृथ्वी को पेपर सनफ्लावर पकड़े देखा गया।

इसे भी पढ़ें‘The Kashmir Files’ मूवी रिलीज के बाद बॉलीवुड के सारे पाप धुल गए: कंगना रानौत

रिपोर्ट के मुताबिक, “पृथ्वी अंबानी भारत में शिक्षित होने जा रहे हैं और इसलिए, उन्हें मालाबार हिल के सनफ्लावर स्कूल में भेजना जहां आकाश और श्लोका ने भी पढाई किया था, ताकि अम्बानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य को जमीनी, सुरक्षित लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मिले. स्कूल से आये रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत का सबसे अमीर परिवार चाहता था कि पृथ्वी को “एक सामान्य जीवन जीना चाहिए”.

मार्च, 2019 में, मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने बिजनेसमैन अरुणभाई मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी की थी जिसके एक साल बाद पृथ्वी ने जन्म लिया। लगभग तीन साल बाद, उनके बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सबसे छोटे उत्तराधिकारी, पृथ्वी अंबानी ने स्कूल शुरू किया और अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। साथ ही पृथ्वी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। उनके साथ हर समय एक डॉक्टर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी के पहले पोते की सुरक्षा को बेहद अलग रखा गया है।

वहीं, दिसंबर में पृथ्वी का पहला जन्मदिन बहुत ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें टेडी बियर-थीम वाला केक और “प्रिंस पृथ्वी” गिफ्ट-रैपिंग पेपर में उपहार थे। उनके जन्मदिन पर, अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में कॉर्पोरेट टाइकून और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों के साथ एक भव्य उत्सव मनाया था। बता दें, पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था।

News
More stories
CDS बिपिन रावत के 65वें जन्मदिवस पर उन्हें शत-शत नमन
%d bloggers like this: