विरोधियों के मुताबिक, पहले तो फिल्म का नाम पठान, दूसरा गाने का नाम बेशर्म रंग, तीसरा गाने में नग्नता का प्रचार, चौथा भगवे कपड़े और इस्लामिक इशारों का प्रयोग। फिलहाल यही वजह है कि लोग पठान फिल्म का विरोध कर रहे हैं।
नई दिल्ली: 25 जनवरी 2023 को आने वाली शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मुवी पठान को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिन – प्रतिदिन मुवी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दें, जब से पठान फिल्म का बेशर्म रंग गाना रिलीज हुआ है। तब से ही इस मुवी को लेकर विवाद हो रहा है। पहले हिंदू संगठन के लोगों ने मुवी के गाने का विरोध किया था लेकिन अब मुस्लिम संगठन के लोग भी मुवी का विरोध कर रहे हैं। बहराहल, शाहरुख ने विरोध पर अपनी चुपी तोड़ते हुए एक बहुत ही पॉजीटिव बात कही थी। वहीं दीपिका पादुकोण की तरफ से उनके फैंस ने विरोधियों को जवाब देते हुए दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल कर दिया है। जिसमें वह भगवा रंग के बारे में बहुत ही शानदार बात कहती हुई नजर आ रही हैं।
फिल्म में पठान समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है – मुस्लिम संगठन

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने एएनआई को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वो बता रहे हैं कि हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है। इस फिल्म से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई है। फिल्म के जरिए इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम इस फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे। इसे मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर मुस्लिम समाज से फिल्म पठान का बायकॉट करने की अपील की है। साथ ही आगे ये भी कहा कि, मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है, फिर चाहे वह शाहरुख हों या फिर कोई और खान। फिल्म का नाम पठान है और महिलाएं इसमें अश्लील डांस कर रही हैं। फिल्म में पठान समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।
गाने को लेकर हिंदु संगठन के विरोध का कारण?

आपको बता दें कि, मुस्लिम समुदाय से पहले हिंदू संगठन के लोगों ने मुवी को लेकर विरोध किया था। उनका कहना था कि, पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और जो इशारे शाहरुख ने गाने में किए है, इससे भगवाधारियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है।
विरोधियों को शाहरुख खान ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि……

शाहरुख खान ने कोलकाता फिल्म महोत्सव के दौरान विरोधियों को अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैला रहे हैं। सोशल मीडिया अक्सर एक निश्चित संकीर्णता से संचालित होता है, जो मानव स्वभाव को उसके आधार तक सीमित करता है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले मैं, आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सबके सब जिंदा हैं’।
दीपिका की तरफ से उनके फैंस ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह..
बता दें, दीपिका पादुकोण ने विरोधियों को अभी तक कुछ भी रिप्लाई नहीं किया है। पर उनके फैंस ने पठान फिल्म में बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकनी को लेकर बवाल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रंग को धर्म से जोड़ने वालों को जवाब दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होता यह वीडियो दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का है। दीपिका पादुकोण इस वीडियो में बोल रही हैं कि, ‘ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है, पर रंग का तो कोई धर्म नहीं होता, इंसान का मन काला जरूर हो जाता है। जो उसे हर रंग में भी धर्म दिखाई देता है।’ वो आगे कहती हैं, ‘दुर्गा को मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग का शॉल और हरे रंग की चोली पहनाते हैं। दरगाह में बड़े-बड़े पीर फकीरों की मजार पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं, तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।
पठान मुवी के विरोध का कारण?

विरोधियों के मुताबिक, पहले तो फिल्म का नाम पठान, दूसरा गाने का नाम बेशर्म रंग, तीसरा गाने में नग्नता का प्रचार, चौथा भगवे कपड़े और इस्लामिक इशारों का प्रयोग। फिलहाल यही वजह है कि लोग पठान फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें, सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर है। वहीं फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पठान की शूटिंग 8 देशों में हुई है और इसका बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Edit by deshhitnews