आज एक- दूसरे को रिंग पहनाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगा समारोह !

13 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। खबर आ रही है कि आज यानी शनिवार को दोनों सगाई करने वाले है। ये सगाई समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रखा गया है। जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल ही है।

ये भी पढ़े: रवीना टंडन के दीवाने ने कपड़े उतारकर किया अपने प्यार का इजहार, यूजर ने कहा, “हाय… बेचारा प्यार का मारा”!

Parineeti Chopra & Raghav Chadha To Get Engaged This Saturday! Source  Reveals "Engagement Preps Are On" As Bride-To-Be Flies To Delhi
File photo

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट भी हो चुके है। जिसकी वजह से दोनों की शादी और सगाई की चर्चा भी काफी रही है। ऐसे में अब दोनों सगाई करने जा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां  शुरू! एक्ट्रेस के घर से सामने आया ये वीडियो | Parineeti chopra raghav  chadha engagement actress mumbai ...
File photo

वहीं, परिणीति की आंटी (प्रियंका चोपड़ा की मां) मधु चोपड़ा ने दोनों की सगाई की खबर की पुष्टि करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। सगाई का समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रखा गया है। सगाई की अधिकतर जानकारी को सीक्रेट रखा गया है।

Raghav Chadha Parineeti chopra net worth car collection education biography  age height house instagram Maruti Suzuki Dzire से चलते हैं राघव चड्ढा,  परिणीति के पास है ऑडी और जैगुआर, जानिए दोनों में
File photo

जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिंग सेरेमनी में कम से कम 150 लोगों को सगाई का न्यौता दिया गया है। जिसमें उनके परिवार के सदस्य के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल हो सकते है। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल हो सकते है।

Priyanka and Parineeti Chopra
File photo

इसके अलावा परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में शामिल हो सकती है। बता दें प्रियंका चोपड़ा, बहन परिणीति की सगाई अटेंड करने के लिए भारत लौट रही हैं। हाल ही में प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।


deshhit news
, Parineeti Chopra, Parineeti Chopra and Raghav Chadha ki saadhi date, Parineeti Chopra aur Raghav Chadha ki first date, Parineeti Chopra aur Raghav Chadha ki mulkat kaha par hui thi, Parineeti Chopra ka gana, Parineeti Chopra ki saadhi kis sa hogi, Parineeti Chopra Raghav Chadha, Parineeti Chopra Raghav Chadha ki engangement, Parineeti Chopra Raghav Chadha ki news, Raghav chadha, Raghav Chadha ki girlfreind kaun hai, Raghav Chadha ki saadhi kab ho rhi hai, Raghav Chadha ki saadhi kis se hui hai, Raghav Chadha kis se saadhi kara ga, Raghav chadha latest news, Raghav chadha updated news