UK में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा भारतीय छात्र ने सलमान खान को भेजा धमकीभरा मेल, जाने क्या हैं पूरा मामला ?

10 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने छात्र को वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी।

ये भी पढ़े: पाकिस्तानी एक्ट्रेस PM मोदी और RAW के खिलाफ करवाना चाहती थी केस दर्ज, दिल्ली पुलिस ने कर दी खिचाई, बोलती हो गई बंद !

Salman 1080P, 2K, 4K, 5K HD wallpapers free download | Wallpaper Flare
सलमान खान

बता दें कि पिछले कुछ समय से एक्टर को लगातार धमकियां मिल रही हैं, यही वजह है कि पुलिस ने अभिनेता को वाई कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अभिनेता के एक दोस्त को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से यह धमकी भेजी गई थी। खबरों के मुताबिक, आरोपी छात्र हरियाणा का रहने वाला है। वह यूके में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और तीसरे वर्ष का छात्र है।

Salman Khan shares his new photo on instagram : सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर  शेयर की अपनी नई तस्वीर
सलमान खान

पुलिस को इस बात का संदेह है कि मार्च से जेल में बंद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से छात्र ने सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजे थे। पुलिस का कहना है कि छात्र के इस साल के अंत तक भारत लौटने की संभावना है क्योंकि उस वक्त तक ब्रिटेन में उसका शैक्षणिक सत्र समाप्त हो जाएगा।

सलमान खान ने फिल्म उद्योग के 25,000 श्रमिकों की मदद की, सभी के अकाउंट में  ट्रांसफर किए 6000 रु. | Salman Khan is helping 25000 workers, giving Rs  6000 per worker - Dainik Bhaskar
सलमान खान

बता दें कुछ दिन पहले ही सलमान खान को उनकी एक आधिकारिक आईडी पर एक ई-मेल मिला, जिसमें कहा गया था कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बराड़ से मिलना चाहिए और अपने मतभेदों को सुलझा लेना चाहिए। नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

सलमान खान इन्स्टाग्राम कर फॉलो करते है केवल इन 7 हसीनाओं को - Vijay  Solutions
सलमान खान

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि गोल्डी बरार के नाम से आरोपी स्टूडेंट ने सलमान खान के किसी करीबी को पत्र लिखकर एक्टर को धमकी दी थी। वहीं गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल रहा है।

deshhit news, Medical ke student ne Salman Khan dhamki bhara mail beja, Salman Khan, salman khan all song, Salman Khan and Pooja Hegde, Salman Khan and Pooja Hegde ki movie, salman khan aur musewala, salman khan aur rakhi sawant ko mila dhamki bhara letter, salman khan ki all movie, salman khan ki movie, salman khan ko mila dhami bhara patra, salman khan ko mila dhami bhara patra kaha musewala jaisa hal karenge, salman khan new movie 2023, salman khan new song, shehnaaz gill and salman khan, shehnaaz gill arrives at salman khan eid party