आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीएम मोदी और मंदिर को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो हुआ था वायरल

13 Oct, 2022
देशहित
Share on :

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने का एक वीडिय सामने आया था। इसमें AAP नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया था।

State President Of Aam Aadmi Party Gujarat Unit Gopal Italia Said Abusive  Words About Pm Modi - Gujarat: आप के प्रदेश अध्यक्ष ने Pm मोदी के बारे में  कहे अपशब्द, भाजपा ने
Aam Aadmi Party leader Gopal Italia

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुजरात की AAP इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया है। वह दिल्ली पुलिस की गाड़ी में बैठाकर गोपाल इटालिया को ले गई है। गोपाल इटालिया राष्‍ट्रीय महिला आयोग के समन पर दफ्तर पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लिया है। गोपाल इटालिया का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा बीजेपी ने एक और वीडियो शेयर किया था, इसमें इटालिया ने महिलाओं को मंदिर न जाने की सलाह देते नजर आ रहे थे। उन्होंने मंदिर और कथा स्थलों को शोषण का घर बताया था। बीजेपी ने इस पूरे विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है।

ये भी पढ़े: हिंदू संगठनों का करवा चौथ पर फरमान, महिलाओं को मुस्लिम युवकों से मेहंदी न लगवाने की दी नसीयत, लव-जिहाद को रोकना है मुख्य उद्देश्य ?

वीडियो में इटालिया मंदिर को शोषण का घर कहते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी ने हाल ही में गोपाल इटालिया का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें गोपाल इटालिया कहते दिख रहे हैं, मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के घर हैं, अगर आपको आपका अधिकार चाहिए, इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए तो कथाओं में नाचने की बजाय, मेरी माताओं, बहनों पढ़ो।

पीएम मोदी पर की थी यह आपत्तिजनक टिप्पणी

इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने का एक वीडिय सामने आया था। इसमें AAP नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया। इसके साथ ही वह पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोपाल ने कहा है कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी की है?

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को भेजा था नोटिस

दिल्ली पुलिस की हिरासत में गुजरात के AAP अध्यक्ष इटालिया, पीएम मोदी पर की थी  टिप्पणी | TV9 Bharatvarsh
Gopal italia arrested BY delhi police

गौरतलब है कि बीजेपी ने कुछ दिनों पहले, गोपाल इटालिया का पर वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वो पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।। राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को नोटिस भेजा था और 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष उन्‍हें जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है, मुझे धमका रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय पहुंचे इटालिया ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। ट्वीट में इटालिया ने लिखा था, “राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है? बीजेपी पाटीदार समाज से नफरत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे हैं।”

आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं – राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा

इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, ‘आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं।’ इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेखा शर्मा ने कहा, “हमने उन्हें समन किया था लेकिन इनके आने के साथ-साथ AAP  बहुत सारे वर्कर टोपी बैनर के साथ आए। इन लोगों ने हमारे ऑफिस के गेट को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की, बाद में हमने पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी। यह गेट और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा सकते थे। यहां आकर भी यह लोग ट्वीट कर रहे हैं जिससे लोग इंस्टिगेट होकर यहां पहुंचे और लॉ एंड आर्डर खराब हो। जो इनका मौखिक बयान है और इनका जो रिटर्न स्टेटमेंट है वह मैच नहीं कर रहा है। यह प्रॉपर जवाब नहीं दे रहे। हमने पुलिस को भी कहा है कि इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए यह लॉ एंड आर्डर खराब करने की कोशिश कर रहे थे। मुझे अपनी जीवन पर खतरा लग रहा था। यह 100-150 लोग इकट्ठा करके धक्कामुक्की रहे थे। ये किस प्रकार के नेता हैं। इनको क्यों जरूरत थी झूठ बोलने की।”

इटालिया की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया का बयान

Delhi Deupty CM Manish Sisodia Claim CBI Raid On His Residenc ANN | CBI At Manish  Sisodia Residence: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर पर CBI रेड  का दावा, बोले- हम
Manish Sisodia

इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर कमेंट करते हुए दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जो लोग गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर रहे हैं उन्हें स्कूल चलाना नहीं आता। 27 साल में भी स्कूल नहीं ठीक कर पाए, गोपाल इटालिया उस पार्टी से आते हैं जो स्कूलों को अच्छा बना रही है।

कौन हैं इटालिया? 

गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे गोपाल इटालिया पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। साल 2015 हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन खड़ा किया और उसके बाद सियासत में कदम रखा। साल 2020 में आम आदमी पार्टी के साथ गोपाल इटालिया ने अपना सियासी सफर शुरू किया और जल्द की AAP के गुजरात उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के कुछ महीनों के बाद ही केजरीवाल ने गोपाल इटालिया को प्रदेश संयोजक बनाकर गुजरात में पार्टी की कमान सौंप दी।

पीएम मोदी को 'अपशब्द' बोलने के बाद AAP नेता गोपाल इटालिया ने दी सफाई, कहा-  'C का मतलब क्लीन' | AAP leader Gopal Italia clarified after abusing PM  Modi, said- 'C means

Gopal Italia