दोपहर 3 बजे सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

11 Oct, 2022
Head office
Share on :

पीएम मोदी के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में 3 बजे होगा।सपा नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए कई दिग्गज पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Mulayam Singh Yadav death: मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन,  अखिलेश बोले- सबके नेता जी नहीं रहे - Mulayam Singh Yadav death live news  and update samajwadi party

ये भी पढ़े: उज्जैन में आज प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पित करेंगे ‘श्री महाकाल लोक’, कुंभ मेले की तरह सजाई गयी उज्जैन नगरी, उगेगा सनातन का नव-सूर्य

Mulayam Singh Yadav Death Live Updates UP Former CM Mulayam Singh Yadav  Died Reaction Akhilesh Yadav Samajwadi Party safai Mulayam Singh Yadav dead  body | Mulayam Singh Yadav Funeral Live: मुलायम सिंह
अशोक गहलोत और भूपेश बघेल होंगे शामिल
CM Bhupesh Baghel : सीएम भूपेश बघेल का करियर, नेट वर्थ, परिवार, राजनीतिक  करियर और योजनाएं | CM Bhupesh Baghel : CM Bhupesh Baghel's Career , Net  worth , family , political Career and schemes
Bhupesh baghel

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गौरतलब है कि खड़गे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के आधिकारिक नेता के रूप में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका शामिल होंगे या नहीं।

CM Ashok Gehlot approves creation of 3 new posts in Rajasthan State Sports  Council | CM अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में 3 नए पदों के  सृजन को दी मंजूरी,

Ashok Gehlot

सैफई पहुंच सकते हैं राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra From Kanyakumari UP 15 Congress Workers Will  Join | Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से करेंगे  'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरूआत, यूपी के 15
Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा को रोक कर मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सैफई पहुंच सकते हैं। राहुल-प्रियंका सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करेंगे। अशोक गहलोत और भूपेश बघेल भी कल सैफई जाएंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश भी राहुल-प्रियंका के साथ सैफई जा सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शोक सभा

भारत जोड़ो यात्रा के बीच शोक सभा कर Mulayam Singh को दी गई श्रद्धांजलि -  Dainik Savera

मुलायम सिंह के निधन पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शोक सभा हुई है। इस दौरान राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दिए।

मेनका गांधी भी पहुंचेंगी सैफई

Maneka Gandhi On Modi Cabinet Expansion Varun Gandhi Does Not Get A Place  In Team Modi | वरुण गांधी को 'मोदी टीम' में नहीं मिली जगह, मेनका गांधी ने  पीएम मोदी के
Maneka Gandhi

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंचेंगी।

सैफई के लिए रवाना हुए आजम खान

Azam Khan Health: सपा नेता आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्‍पताल  में भर्ती - sp leader azam khan's health deteriorated again, admitted to  medanta hospital - Navbharat Times
Aajam Khan

आजम खान और अब्दुल्लाह आजम रामपुर से सैफई के लिए रवाना हो गए है। बीमारी के बावजूद आजम खान अपने सबसे चहीते नेता मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। संघर्ष के दिनों में आजम खान ने ही मुलायम सिंह यादव को नेताजी का नाम दिया था। हाल ही में आजम खान के दिल का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन फिर भी आजम खान आखिरी बार अपने नेता को देखने पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
मोदी का मास्‍टर स्‍ट्रोक... द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति बनीं, तो विश्‍व में  बढ़ेगा भारत का मान, आदिवासी खींचेंगे दुनिया का ध्‍यान - President Election  ...

President Draupadi Murmu and Prime Minister Modi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामान्य वातावरण से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सपा नेता का जाना एक बड़ी क्षति है।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
Up Cm Yogi Adityanath Visit To Uttarakhand Today Will Meet His Mother And  Friends | Uttarakhand: सीएम बनने के बाद आज पहली बार अपने गांव जाएंगे योगी  आदित्यनाथ, गुरु महंत अवैद्यनाथ की
CM Yogi Adityanath Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने मुलायम के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी आकर सपा नेता को श्रद्धांजलि दी।

झारखंड के सीएम ने जताया शोक

झारखंड: CM हेमंत सोरेन के आवास पर UPA की बैठक, जेएमएम, कांग्रेस और राजद  होंगे शामिल - Jharkhand UPA meeting at CM Hemant Soren residence JMM  Congress RJD ntc - AajTak
Hemant Soren

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से बात की और संवेदना व्यक्त की. एक समाजवादी नेता और दलितों की आवाज, मुलायम सिंह उन नेताओं में से एक थे जो एक विशिष्ट पहचान बनाते हैं और एक इतिहास बनाते हैं. वह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा मुलायम सिंह यादव जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने हेतु कल सैफई जाऊंगा।