आखिर क्यों हुआ था Raveena Tandon और Akshay Kumar का Breakup? ब्रेकअप के इतने सालों बाद पहली बार दोनों के चेहरे पर छाई 24 कैरेट की मुस्कान !

08 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: रविवार की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। दरअसल, मायानगरी में 2023 का मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। जहां पर बॉलीवुड के चमकते सितारों ने जमकर ग्लैमर का तड़का लगाया। इसमें जान्हवी कपूर, सुष्मिता सेन, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, समेत कई सेलेब्स नजर आए। इसी बीच रवीना टंडन और अक्षय कुमार को भी साथ में देखा गया है।

ये भी पढ़े: सलमान खान 16 साल की उम्र में ही अपने पिता को समझने लगे थे दुश्मन, जाने क्या हैं पूरा मामला ?

Raveena Tandon अपने और अक्षय कुमार की टूटी सगाई पर तोड़ी चुप
File photo

जी हां..90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की लव स्टोरी काफी फेमस थी। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नही छोड़ते थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया, लेकिन आज भी इनके प्यार के किस्से को लोग याद करते हैं। जब दोनो का ब्रेकअप हुआ था उसके बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया था, लेकिन इतने सालों के बाद दोनों को एक साथ देखकर उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि दोनों इतने सालो के बाद एक दूसरे के साथ नजर आ रहे है। फिर भी दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Akshay Kumar, Raveena Tandon, flash graphy HD phone wallpaper | Pxfuel
File photo

इस अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार को मोस्ट स्टाइलिश मैन 2023 का अवॉर्ड दिया गया है। जब अवॉर्ड देने के लिए अक्षय कुमार के नाम का ऐलान किया गया तो वो सीधे स्टेज पर पहुंचकर रवीना को हग कर लिए। वहीं इस अवार्ड को खुद रवीना टंडन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार को ये अवॉर्ड अपने हाथों से दिया। इसके अलावा रवीना ने स्टेज पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने एक्टर को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर 24 कैरेट की स्माइल देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे से मिलने के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

छवि
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म “मोहरा” से हुई थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। हालांकि इनकी शादी नहीं हो पाई और इनका ब्रेकअप हो गया था। बताया जाता है कि फिल्म “खिलाड़ियों का खिलाड़ी” की शूटिंग के दौरान अक्षय रेखा को पसंद करने लगे थे। जो रविना को पसंद नहीं था।

Akshay Kumar Ditched Raveena Tandon, They Got Engaged But Did Not Get  Married | Raveena Tandon से हो चुकी थी सगाई लेकिन Akshay Kumar ने दिया ऐसा  धोखा कि टूट गई एक्ट्रेस
File photo

एक बार एक होटल में इस फिल्म की पार्टी के दौरान रविना ने अक्षय को देर रात तक रेखा के साथ पार्टी में देख लिया। इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों को कभी न किसी फिल्म में देखा गया और ना किसी फंक्शन में ही देखा गया। ये पहली बार है जब दोनों साथ आए हैं। जिसे देख दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश है।

Akshay Kumar, Akshay Kumar ki ex girfreind kaun hai, Akshay Kumar ki girlfreind kaun hai, Akshay kumar latest news, Akshay kumar movie, Akshay Kumar ne bnaya naya Record, Bollywood, bollywood movie, bollywood news, deshhit news, raveena tandon, Raveena Tandon all song, Raveena Tandon and Akshay Kumar, Raveena Tandon and Akshay Kumar ki love story, Raveena Tandon and Akshay Kumar ki pic, Raveena Tandon and Akshay Kumar love story ki suruwat kab hyi, Raveena Tandon and Anil Thadani, Raveena Tandon ka boyfreind kaun hai, Raveena Tandon ka ex boyfreind kaun hai, Raveena Tandon ki film