उत्तर-प्रदेश: लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश रामपुर के आधा दर्जन लोगों को बनाया था अपना शिकार!

29 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

इसमें आरोपित दुल्हन शादी के बाद ससुराल जाती थी। वहां एक-दो दिन रुककर ससुरालियों को चाय या दूध में नशा देकर रुपये व जेवर समेटकर भाग जाती थी।

नई दिल्ली: आज हम आपको यूपी की लुटेरी दुल्हन के बारे में बताएंगे। जी हां, लुटेरी दुल्हन! असमजंस में पड़ गए न आप। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल् लुटेरी दुल्हन नाम की एक गैंग है। जिसमें दुल्हन के साथ उसकी पूरी फैमिली के आठ लोग शामिल है। जिसमें दुल्हन की मां भी शामिल है।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी की मां की हालात गंभीर, 100 साल की उम्र में स्वस्थ जीवन जी रही थीं हीराबेन!

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी फैमिली शादी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करती थी। गिरोह के लोग ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जिनकी किसी कारण से शादी नहीं हो पा रही है। उनसे शादी कराने के नाम पर सौदा करते थे। लड़के को अपने यहां बुलाकर नकली शादी का ढोंग किया जाता था। दिखावे के लिए गैंग के बाकी सदस्य दुल्हन के रिश्तेदार बनकर पूरा माहौल बनाते थे। लड़के की सास, साली, साला रिश्तेदार बनकर हंसी मजाक करते थे। यहां तक जूता चुराई जैसी रस्में भी करते थे।

मेरठ के रहने वाले शख्स को बनाया अपना शिकार

कोनसी बातें है शादी से पहले जाननी जरुरी - शादी की वेबसाइट
File Photo

इस बार इस पूरे गिरोह ने मेरठ के एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। पीड़ित का नाम आकाश है। शादी के लिए लड़का पक्ष से 92 हजार रुपये में सौदा हुआ था। लड़के को रुद्रपुर बुलाकर शादी की रस्म अदायगी का ढोंग रचा गया। लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश तब हुआ। जब वह दुल्हन की विदाई लेकर मेरठ जा रहा था कि रास्ते में किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। मारपीट शुरु हो गई। पुलिस को किसी तरह से इस गिरोह का पता चला और रास्ते में ही पुलिस ने इस पूरे गिरोह को पकड़ लिया।

लुटेरी दुल्हन और मां गिरफ्तार

File Photo

पुलिस ने इस मामले में मां -बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें पांच फरार हैं। फरार लोगों में रुद्रपुर का राकेश, कुमारी सुमन, सुनीता, आदेश कुमार, सोनू और सुनील शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। बता दें, इस गैंग ने रामपुर के भी आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया था। मां-बेटी नन्हीं देवी और छाया देवी मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली है। लोगों को दिखाने के लिए दोनों यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। इसमें आरोपित दुल्हन शादी के बाद ससुराल जाती थी। वहां एक-दो दिन रुककर ससुरालियों को चाय या दूध में नशा देकर रुपये व जेवर समेटकर भाग जाती थी।

Edit By Deshhit News

News
More stories
पीएम मोदी की मां की हालात गंभीर, 100 साल की उम्र में स्वस्थ जीवन जी रही थीं हीराबेन!
%d bloggers like this: