पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ रेप के बाद सर तन से किया जुदा, अगस्त में भी 8 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप करके नोंच डाली थी आंखे।

29 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

28 अगस्त 2022 को सिंध प्रांत में 8 वर्षीय हिंदू बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंच और उसकी आंखें तक नोंच लीं थी।

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू महिला के साथ अत्याचार की घटना सामने आई है। मामला इतना दुखभरा है कि आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक 42 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले मृतिका को अपनी हवस का शिकार बनाया था। बाद में वहशियों ने सिर तन से अलग कर दिया और स्तन भी काट दिए। महिला की लाश को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश को ठिकाने लगाने से पहले उसके सिर की खाल भी उधेड़ दी थी। पाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस खबर को लेकर हमारे पास कोई विशेष इनपुट नहीं है। पाकिस्तान अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। बता दें पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ दरंदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले….

मृतिका दया

ये भी पढ़े: उत्तर-प्रदेश: लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश रामपुर के आधा दर्जन लोगों को बनाया था अपना शिकार!

8 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप करके नोच डाली थी आंखे

बिहार में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को 5 उठक-बैठक की सजा, पंचायत के  फरमान से सब हैरान
File Photo

28 अगस्त 2022 को सिंध प्रांत में 8 वर्षीय हिंदू बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंच और उसकी आंखें तक नोंच लीं थी। आरोपी बच्ची को मृत समझकर छोड़ गए थे। एक हिंदू मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

21 मार्च को हिंदू लड़की को मार दी थी गोली


मृतिका पूजा कुमारी

इसी तरह का एक अन्य मामला 21 मार्च 2022 को हुआ था। सुक्कुर इलाके के रोहरी में पूजा कुमारी नाम की लड़की की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उससे एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति शादी करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया था और इसलिए कुछ दिन बाद आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ उस पर गोलियां चला दीं थीं। इससे पहले सिंध में ही हिंदू लड़के की लाश पेड़ से लटकी मिली थी।

महिला के साथ गैंगरेप करके उसे उल्टा लटकाकर की गई थी पिटाई

पाकिस्तान: अकरम से मजदूरी माँगने पर हिन्दू महिला का अपहरण और गैंगरेप
पीड़िता की ब्लर फोटो

7 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के पंजाब राज्य में एक मिला के साथ 6-7 लोगों ने गैंगरेप किया था। बता दें, पीड़ित महिला आरोपित के पास अपनी मजदूरी माँगने गई थी। जहाँ, उसे धमकाकर भगा दिया गया था। इसके बाद आरोपित हथियार लेकर महिला के घर गया था और अपहरण कर अपने एक ठिकाने पर ले गया था। जहाँ, 6-7 लोगों ने मिलकर उसका बलात्कार किया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसे उल्टा लटककाकर उसकी पिटाई की गई थी।

सिंध प्रांत के विभिन्न जिलों में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण का मुद्दा 16 जुलाई 2019 को विधानसभा में भी उठाया गया था।लेकिन जब धर्म परिवर्तन और अपहरण को लेकर प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है। बता दें, पाकिस्‍तान की साल 2017 की जनगणना के मुताबिक, देश में 35 लाख हिंदू और 25 लाख ईसाई रहते हैं। पाकिस्‍तान में हिंदुओं के साथ अक्‍सर मारपीट और मंदिरों को तोड़ने की खबरें आती रहती हैं।

Edit By Deshhit News

News
More stories
उत्तर-प्रदेश: लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश रामपुर के आधा दर्जन लोगों को बनाया था अपना शिकार!
%d bloggers like this: