जानकारी के लिए बता दें कि 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां G20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें 19 देश और 20वां यूरोपीय संघ शामिल होंगे।
नई दिल्ली :- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में होने वाली G20 कि अध्यक्षता के दौरान एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक मजबूत साझेदार है और बाइडन ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना दोस्त कहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, भारत में 2023 में होने वाली G20 की अध्यक्षता के दौरान अपने दोस्त मोदी को समर्थन करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।
बाइडन ने भारत में होने वाले आगामी G20 सम्मेलन के बारे में ट्वीट कर लिखा…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा कि, भारत अमेरिका का एक मजबूत साझेदार है और मैं भारत के G20 कि अध्यक्षता के दौरान अपने मित्र को समर्थन करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहिक हूं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि दोंनो देश खाद्य, पदार्थ, ऊर्जा, जलवायु इत्यादि जैसी साझा चुनौतियों से निपटते हुए सतत और समावेशी विकाश को आगे बढ़ाएंगे।
हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में हुआ था 17वां G20 सम्मेलन

हाल ही में G20 के 17वें वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजित इंडोनेशिया के अध्यक्षता में की गई थी। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित G20 का शिखर सम्मेलन से आज भारत को G20 की आधिकारिक रुप से अध्यक्षता मिल गई है। जिसमें 19 देशों के सदस्य शामिल थे और 20वां यूरोपिय संघ भी शामिल था। इस सम्मेलन में अर्थव्यवस्था , व्यापार, वैश्विक जीपीडी इत्यादी मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
G20 क्या है?

G20 की शुरुआत 26 सितंबर 1999 को हुई थी। G20 को एक प्रकार से समूह माना जाता है। जिसमें 19 देश और 20वां यूरोपीय संघ शामिल है। G20 का शिखर सम्मेलन साल में एक बार होता है, जिसमें हर देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उन देशों के केंद्रीय बैंक के गर्वनर भी शामिल होते है। G20 के सम्मेलन में मध्य आय वाले देशों को शामिल करके उनकी वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना होता है। इसके साथ ही G20 देशों में दुनिया की 60% आबादि, वैश्विक जीडीपी का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है।
G20 सम्मेलन में शामिल देश

G20 समूह में अर्जेंटीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजिल, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्कि, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ये सभी देश शामिल हैं।
अगला G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली-2023

जानकारी के लिए बता दें कि 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां G20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें 19 देश और 20वां यूरोपीय संघ शामिल होंगे।
Edit by deshhitnews