जल्दी अमीर बनने के लिए 15 साल के नाबालिग ने 9 साल के बच्चे का किया अपहरण, खुद को फंसता देख, कर दी हत्या !

17 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र के अंर्तगत टीडीआई एसपीनिया सोसाइटी में अर्चित नाम के एक 9 साल के नाबालिग बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या का आरोप 15 साल के एक नाबालिग लड़के पर लगा है। आरोपित ने बच्चे का अपहरण कर उसके परिवार से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। खुद को फंसता देख आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे का शव सोसाइटी के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी में लहूलुहान अवस्था में पाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की हुई मौत, भाजपा ने दुर्घटना पर ममता बनर्जी को घेरा!

अपहरण की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

CCTV footage of kidnapping of child surfaced in Khurla Kingar village of  Jalandhar

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम अर्चित अपने घर से खेलने के लिए निकला था। जिसके बाद 15 साल के नाबालिग ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें अर्चित नाबालिग के साथ सोसाइटी में साथ घूमता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने इस पूरे मामले में नाबालिग आोरपित को हिरासत में ले लिया है।

अलग-अलग रहते थे आरोपित के माता-पिता

Crime: meaning, theories & fundamental elements - The Indian Law

हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसके घर के हालात नाजुक है और वो जल्द ही अमीर बनना चाहता था। इसलिए उसने बच्चे का अपहरण किया और उसके बाद उसके परिवार से फिरौती मांगी। बता दें, नाबालिग आरोपित के माता-पिता दोनों अलग-अलग रहते थे। आोरपित अपने मां के साथ रहता था। उसने टायर खोलने वाले टूल से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वह अभी भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

deshhit news, Haryana ke sonipat mai 15 saal ke nabalik ne 9 saal ke bache ka apharan karke kar di hatya, Haryana latest Crime News, Jaldi amir banne ke liye 15 saal ke nabalik ne 9 saal ke bache ko kidnape karke kar di hatya, Sonipat latest Crime News