नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज एक लड़की की लाश मिली है। पीड़ित की पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने शव के सिर को कुचल दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और इससे पहले यानि नववर्ष के अवसर पर कल राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही रोगंटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई। शनिवार-रविवार की रात को एक लड़की स्कूटी से जा रही थी। तभी पांच कार सवार युवकों ने लड़की की स्कूटी पर टक्कर मार दी और फिर 4 किमी तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। जिसकी वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
नग्न अवस्था में मिली थी, युवती की लाश

लड़की के दोनों पैर कट गए थे। लड़की ने सलवार – कमीज पहन रखा था। उसके कपड़े इस कदर कार में फंसे और वह इस कदर खसीटी गई कि उसके शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं बचा था। वह पूरी तरह से नग्न हो चुकी थी। बता दें, दिल्ली पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बता रही है और आरोपितों के मुताबिक, उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर लेकर आ गए हैं। लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती थी। घटना के समय रात में वह अपनी ड्यूटी से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी का कुछ काम है। रात 9 बजे लड़की ने घर फोन किया और कहा कि वह रात में वापस आएगी। परिवार का कहना है कि उन्होंने रात 10 बजे लड़की को फोन किया था, लेकिन फोन बंद था। दिल्ली पुलिस ने सुबह 8 बजे परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया। लड़की के परिजनों ने इसे निर्भया जैसा मामला बताया है।
यह पहला मामला नहीं इससे पहले….
14 दिसंबर 2022 का एसिड केस

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका मोड पर एक छात्रा अपनी बहन के साथ सड़क पर खड़ी थी। इस, दौरान दो बाइक सवार आए और लड़की पर एसिड फेंक कर चले गए।
रेप कर दोस्त को विडियो कॉल पर दिखाया
मध्य प्रदेश में एक 18 साल की लड़की के साथ दो लड़को ने साथ रेप किया। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने अपने एक दोस्त को विडियो कॉल करके लड़की का रेप दिखाया। ये जून 2021 की बात थी लेकिन लड़की ने समाज के डर से चुप्पी साध रखी थी।
दहेज न देने पर पति ने रिश्तेदार से कराया पत्नि का रेप
अप्रैल 2022, राजस्थान में एक पति ने अपनी पत्नी का अपने एक रिश्तेदार से रेप करवाया। महिला का परिवार उसे दहेज में 1.5 लाख रुपये नहीं दे पाया था। रेप के बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की बात कही थी।
रेप कर Whataap पर शेयर किया था विडियो

नवंबर 2022 , हैदराबाद के हयातनगर में 9 वीं और 10वीं का पांच छात्रों ने एक छात्रा का गैंगरेप किया था। वीडियो बनाया और अपने दोस्तों के साथ WHATSAPP पर शेयर किया। छात्रा का कम से कम दो बार गैंगरेप किया था और दोनों ही बार उसका वीडियो बनाया गया था।
रेप कर लड़की को उसके घर छोड़ गए थे आरोपित
मई 2022 में एक 13 साल की लड़की को ललितपुर, उत्तर – प्रदेश से अगवा कर भोपाल ले जाया गया। चार लड़कों ने लड़की के सात रेप किया और उसे घर छोड़ दिया। लड़की पाली पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखवाने गई थी। तब पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर ने भी उसके साथ रेप किया था।
हाथरस रेप केस

14 सितंबर 2020 , हाथरस को एक 19 साल की लड़की ने अपने घर से अपने खेतों में चारा लेने के लिए गई थी। उसके साथ उस समय उसकी मां और उसका भाई भी था। बाद में उसका भाई घर वापस आ गया था और वह मां के साथ अकेली ही चारा काट रही थी। वह दोनों एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर थी। तभी उसी समय वहां पर गांव के दबंग ठाकुर परिवार के लड़के आए और उन्होंने लड़की को खींच लिया और उसके साथ चारों ने मिलकर बलात्कार किया। बाद में जब उसकी मां ने यह देखा कि उसकी बेटी कहीं दिखाई नहीं दे रही तो उसने उसे ढूंढना शुरू किया तो तभी उसकी नजर अपनी बेटी पर पड़ी जो कि बहुत ही खराब हालत में पड़ी हुई थी।
2019 में महिला डॉक्टक का शव जला हुआ मिला

नवबंर 2019 हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का रेप कर जला हुआ शव मिला। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने मदद के बहाने महिला डॉक्टर का रेप किया था और फिर उसे जिंदा जला दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। 6 दिसंबर को पुलिस ने चारों को एनकाउंटर में मार दिया था।
5 लोगों ने रेप कर महिला को जिंदा जलाया

2018-2019 उन्नाव, उत्तर प्रदेश में एक महिला ने दिसंबर 2018 में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि दो लोगों ने अपहरण कर उसका रेप किया। मार्च 2019 में उसने शिकायत दर्ज करवाई। नवंबर 30, 2019 को शुभम नाम के आरोपी को बेल मिली। बेल मिलने के बाद ही शुभम महिला का पीछा करने लगा, उसे धमकियां देने लगा। दिसंबर 2019 में महिला को दो आरोपियों समेत 5 लोगों ने जला दिया। महिला कोर्ट हियरिंग के लिए राय बरेली जा रही थी। पहले उसे लखनऊ और बाद में दिल्ली के सफ़दरजंग में भर्ती करवाया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला के परिवार ने कई बार पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की।
गैंगरेप कर पेड़ से लटकाया, लड़की की लाश को

मई-जून 2014, बदायूं, उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गैंगरेप किया गया और उन्हें पेड़ से लटका दिया गया। गांववालों का आरोप था कि एक पुलिसवाला भी इस अपराध में शामिल था। इस केस में पुलिस ने FIR लिखने में भी आना-कानी की थी।
18 मई 2022 को आफताब ने श्रद्धा के किये थे 35 टुकड़े

18 मई 2022 को आफताब ने अपनी लीविगं पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश के 35 टुकड़ों में काटकर अलग -अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया था। 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया गया था।
Edit By Deshhit News