कुत्ते को है जातिप्रमाण की बेहद जरुरत, जन्मतिथी और मोबाइल नंबर सहित दिया आवेदन।

04 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बिहार के गया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, यहां पर एक कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। आवेदन को देखकर हर अधिकारी और कर्मचारी हैरान है। आवेदन में कुत्ते का आधार कार्ड भी लगा हुआ है।

ये भी पढ़े: जहां कर रहे हैं कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी, उस प्लैस का खर्च इतना है मंहगा कि सुनकर उड़ जाएंगे आपको होश।

उसमें कुत्ते का नाम टॉमी, माता का नाम गिन्नी और पिता का नाम शेरू लिखा है। लिंग में पुरुष लिखा हुआ है और एड्रेस में गांव पांडेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13 अंचल गुरारू थाना कोंच लिखा है। उसमें आवेदक करता की जन्म तिथि 14 अप्रैल 2022 लिखी है। पेशे में खुद को स्टूडेंट लिखा है। वहीं, कुत्ते ने अपनी जाति में पिछड़ा वर्ग लिखा है और तो और कुत्ते ने आवेदन में अपना नंबर भी दिया है। जिस नाम पर वह नंबर है उसका नाम राजा बाबू बताया जा रहा है। आशंका है कि इसी शख्स ने यह शरारत भरी हरकत की है। अधिकारी और कर्मचारी जल्द ही इस शरारत भरी हरकत करने वाले शख्स को ढ़ूढने में जूटे हैं।

bihar ke gaya jile mai kutte ne jaati pramaan patra ke liye kiya apply, deshhit news, Dog ne kiya Jaati pramaan patar ke liye avedan, gaya mai kutte ne jaatipramaan patra ke liye kiya Aavedan, gaya mai tommy naam ke kutte ne jaatipramaan patra ke liye kiya avedan, hatke khabar, jara hatke news, tommy ne cast certificate ke liye kiya apply, tommy ne jaatipramaan patra ke liye kiya apply, tommy ne kiya jaati pramaan patra ke liye avedan

Edit By Deshhit News