सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल में हुआ निधन, PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

10 Oct, 2022
Head office
Share on :

पीएम ने नेता जी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे।

नई दिल्ली: सपा संरक्षक व यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8ः16 मिनट पर अंतिम सांस ली है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़े और किडनी उनका साथ नहीं दे रहे थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया है। वहीं उनकी अचानक हुई मौत पर प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के सभी बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिहं यादव की मौत पर दुख जताते हुए लिखा

Mulayam singh yadav dies at 82 prime minister narendra modi prised mulayam  singh smzs

पीएम ने नेता जी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ये भी पढ़े: मुंशी प्रेमचंद्र की पुण्यतिथी पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए लिखा

UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही  ये बात | Former UP CM Mulayam Singh Yadav dies, President Draupadi Murmu  said this | UP के

 श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर अपने शोक संदेश में लिखा, “श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!”

राजनाथ सिंह ने लिखा – उनका निधन बेहद दुखदायक है

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

अमितशाह ने लिखा – उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

PunjabKesari

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

कांग्रेस ने मुलायम सिहं यादव की मौत पर लिखा

इस दुख की घड़ी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

प्रिंयका गांधी ने लिखा – मुलायम सिंह का अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर मायावती और प्रियंका गांधी ने इस तरह जताया शोक

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।

उत्तर- प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लिखा
मुलायम सिंह यादव के निधन पर मायावती और प्रियंका गांधी ने इस तरह जताया शोक

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन हो जाने की खबर बेहद दुखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त की संवेदना
मुलायम सिंह यादव का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति।

लालू यादव ने लिखा – समाजवादी वटवृक्ष थे मुलायम सिंह
लालू याद को मिली बड़ी राहत, रिश्वत मामले में सीबीआई ने दी क्लीन चिट | cbi  gives RJD leader lalu prasad yadav clean chit for briber case - Hindi  Oneindia
लालू यादव

समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं. देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा. उनकी यादें जुड़ी रहेंगी. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि।

मनोहर लाल खट्टर – उनका निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा, पराली जलाने की सूचना देने वाले  को मिलेंगे 1000 रुपए इनाम
नोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शान्ति!!

बसपा प्रमुख ने जताया दुख जताते हुए लिखा

समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

News
More stories
कैसा था सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जीवन सफ़र, आईये जानते है 'अखाड़े की पहलवानी से साईकिल पर पार्टी के प्रचार तक'
%d bloggers like this: