यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइली अटैक, 12 लोगों की हुई मौत , 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

10 Oct, 2022
Head office
Share on :

यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल से जोरदार हमले किए गए हैं। कीव के अलावा यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कीव में हुए हमले में कम- से – कम 12 लोगें के मौत होने की आंशका जताई जा रही है।

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कुछ दिनों से शांति बनी हुई थी, लेकिन एक बार फिर सोमवार सुबह भीषण विस्फोटों से यह शांति टूटी है। जी हां, आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल से जोरदार हमले किए गए हैं। कीव के अलावा यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। आपको बतो दें, राजधानी कीव पर ये रूस का कई दिनों बाद हमला है।

ये भी पढ़े: सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल में हुआ निधन, PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

jagran

यूक्रेन की राजधानी कीव पर 75 मिसाइलों से हुए हमले
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है।

jagran

राष्ट्रपति वोलदिमीर जेलेंस्की ने साझा की जानकारी

यूक्रेन संकटः राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों से मांगी मजबूत  सैन्य मदद, रूसी अधिकारियों के साथ बैठक भी की
President Volodymyr Zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदिमीर जेलेंस्की ने हमलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हमले में कई लोग मारे गए हैं। इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं। वहीं, कीव पुलिस के मुताबिक हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है तथा दो दर्जन से अधिक लोगों की घायल होने की आंशका जताई जा रही है।

यूक्रेन के टॉप जनरल – यूक्रेनी सेना ने 41 मिसाइलों को किया नष्ट

यूक्रेन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने रूस की कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के टॉप जनरल ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने कम से कम 41 मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने 75 मिसाइल दागी थी, जिनमें से 41 मिसाइलों को नष्ट किया गया। आपको बता दें कि ताजा हमले रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के बाद हुए हैं। दो दिन पहले ही इस पुल पर धमाका हुआ था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था।

राष्ट्रपति वोलदिमीर पुतिन – यह आंतकी साजिश थी
Vladimir Putin, रूस में राष्ट्रपति पुतिन को अभी से अगला कार्यकाल देने की चल  रही तैयारी? - is kremlin looking for ways to let putin stay on in power -  Navbharat Times
President Vladimir Putin

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदिमीर पुतिन ने कहा था कि पुल को उड़ाने की घटना आतंकी साजिश है। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह आतंकी घटना थी। इसका उद्देश्य नागरिक आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था।’ इस घटना के बाद पुतिन ने रूसी जांच समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक भी की। धमाके की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था।

जानकारी के लिए बता दें, रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर धमाके के वक्त आग लग गई थी। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी।

कीव शहर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

Russia Ukraine War Live Updates: राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना, रोकने के  लिए यूक्रेन की सेना ने उड़ाया पुल - Ukraine Russia Crisis news and update  america Joe Biden pm modi

इधर कीव पर हमले के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग डर से मजबूर होकर शहर छोड़ रहे हैं। कीव मेट्रो पर अचानक से लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दरअसल, मिसाइलों और बमों के द्वारा हमले के दौरान अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बंकर के जैसे काम करते हैं। इसलिए लोग बमों और मिसाइलों से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे है।

50 अपार्टमेंट और 20 मकान क्षतिग्रस्त, 17 की मौत

इससे पहले यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में बीती रात एक अपार्टमेंट पर हुए रूसी हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। बीती रात शहर पर रॉकेट हमले किए गए, जिसमें कम से कम 20 मकान और 50 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन की सेना ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें दर्जनों लोग हताहत हुए हैं। हमले का शिकार हुई एक इमारत में रहने वाली तेतयाना लाजुन्को (73) और उनके पति ओलेस्की हमले की चेतावनी देते सायरन की आवाज सुनते ही अपार्टमेंट में सबसे ऊपरी तल पर जाकर छुप गए। हालांकि विस्फोट में उनकी जान तो बच गई लेकिन खौफ अब भी बाकी है।

रुस से जोड़ने वाले पुल पर हुआ था विस्फोट

जानकारी के लिए बता दें, शनिवार को क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले एक पुल पर विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पुल आंशिक रूप से ढह गया था। रूस इसी पुल के रास्ते दक्षिणी यूक्रेन में युद्ध के लिए सैन्य साजो-सामान भेजता है। रूसी परिवहन मंत्रालय ने रविवार को टेलीग्राम पर कहा कि क्रीमिया और रूस के बीच यात्री ट्रेन की आवाजाही बीती रात निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू हो गई है। रविवार को एक अन्य टेलीग्राम पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि क्रीमिया और रूस की मुख्य भूमि के बीच कारों की आवाजाही जारी है। पहली आवाजाही स्थानीय समयानुसार 2 बजे से कुछ समय पहले शुरू हुई।

News
More stories
सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल में हुआ निधन, PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक
%d bloggers like this: