नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अक्षय कुमार ने अब तक 152 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से अक्षय की केवल 15 मुवी ने 100 करोड़ का आकड़ा पार किया है। जानते हैं- अक्षय की उन मुवीज के बारे में, जो 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 4 टॉप पर है, मुवी ने 206 करोड़ की कमाई की थी।
गुड न्यूज

2019 में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज ने 201.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
मिशन मंगल

2019 में मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी थी।
सूर्यवंशी

फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस 195.04 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही थी।
केसरी

केसरी ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया था।
टॉयलेट

टॉयलेट- एक प्रेम कथा ने 133.60 करोड़ की कमाई की थी।
राउडी राथौड़

फिल्म राउडी राथौड़ ने 131 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें, लंबे समय तक यह अक्षय कुमार की टॉप फिल्म बनी हुई थी।
एयरलिफ्ट

देशभक्ति से लबरेज एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ का कलेक्शन किया था।
रूस्तम

2016 में रिलीज फिल्म रूस्तम ने 127.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
Edit By Deshhit News