कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज 43 वां दिन है। इस दौरान पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
नई दिल्ली: गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली शिरकत कर सकते हैं। खास बात है कि अगर ऐसा होता है, तो ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब वह पदयात्रा के बीच दिल्ली जा रहे हैं।

पहली बार यात्रा छोड़ दिल्ली आएंगे राहुल गांधी

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में राहुल भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में खड़गे ने 7,897 वोट हासिल कर शशि थरूर को हराया था। थरूर को 1,072 वोट मिले थे। इसी के साथ 24 साल बाद पार्टी अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर यानि खड़गे के हाथ में चला गया। आपको बता दें, मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। इससे पहले काग्रेंस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी निभा रही थी। सोनिया गांधी से पहले राहुल पार्टी अध्यक्ष थे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था।
ये भी पढ़े: अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉपटर क्रैश, 2 पायलट सहित 5 लोग थे मौजूद
7 सितंबर से शुरु हुई थी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज 43 वां दिन है। इस दौरान पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1025 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को राहुल की अगुवाई में यात्रा शुरू की थी। इस दौरान पदयात्री कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की दूरी तय करेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी 150 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए 3 हजार 570 किमी की दूरी तय करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।
भारत जोड़ो, यात्रा का उद्देश्य
![भारत जोड़ो यात्रा क्या है? " ] क्या है भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य जानिए पूरी कहानी](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhrjYQ6xYH4u9yLD-blkZ2KMkmIF7ilaa1eiyj9koRGPkRWwJCNQVsQ7w-Sxds_Ypdekv3Dq0z3wrROLc3wFF7XubJvuDxk7LU_7WF62j_g9R3Val0NZXeRLapnzYuzL-cEIhtMvX3wSTgTeUUenOvgwPOi-NUZspMlpaRcyMX3bSXzvVwidcMIP9Cc/s680/20220823_181127.jpg)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य ‘सामाजिक-सौहार्द की स्थापना, संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्थापना और करोड़ों भारतीयों की समस्याओं का समाधान करना है।
Edit by Deshhit news