प्रियंका चोपड़ा, जो बाइडन और कमला हैरिस ने मोरबी पुल हादसे पर व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

01 Nov, 2022
देशहित
Share on :

प्रिंयका चोपड़ा बोलीं- दिल दलहला देने वाली तस्वीर.. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के लिए हैं, जो गुजरात में ब्रिज गिरने से प्रभावित हुए है। जो घायल हुए है उनके ठीक होने की कामना करती हूं। जिन लोगों का आज निधन हुआ है। उन लोगों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।

मैं गुजरात के लोगों के शोक में उनके साथ हूंजो बाइडन

जो बाइडन: बराक ओबामा के साथी से राष्ट्रपति के पद तक - BBC News हिंदी
Joe Biden

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं भारत के साथ हैं। मैं गुजरात के लोगों के शोक में उनके साथ हूं और उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। जिन्होंने पुल टूटने के चलते अपने प्रियजनों को खो दिया।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत अपरिहार्य साझेदार हैं। हमारे नागरिकों के बीच गहरे संबंध हैं। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

हम गुजरात में एक पुल गिरने के कारण अपने प्रियजनों को खोने का शोक मना रहे भारतीयों के साथ खड़े हैं- कमला हैरिस

Kamala Harris (@KamalaHarris) / Twitter

Kamala Harris

’’ हैरिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम गुजरात में एक पुल गिरने के कारण अपने प्रियजनों को खोने का शोक मना रहे भारतीयों के साथ खड़े हैं। हमारी संवदेनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और जिन्हें हादसे ने प्रभावित किया।’’

प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी पुल हादसे पर जताया दुख

दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम, एक्ट्रेस ने  ऐसे कहा थैंक्स - Priyanka Chopra Name In Top 100 most successful and  inspirational women now actress ...
Priyanka Chopra

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी पुल हादसे पर दुख जताते हुए बोलीं- दिल दलहला देने वाली तस्वीर.. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के लिए हैं, जो गुजरात में ब्रिज गिरने से प्रभावित हुए है। जो घायल हुए है उनके ठीक होने की कामना करती हूं। जिन लोगों का आज निधन हुआ है। उन लोगों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।

पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है – व्लादिमीर पुतिन

Vladimir Putin Birthday News in Hindi: From A Poor Boy To A Powerful Man  Story Of Putin-कभी अमेरिका और जर्मनी की जासूसी तो कभी चूहे से लड़ाई, रूस के  राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन
Vladimir Putin

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुजरात में मोरबी त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की। एक बयान में उन्होंने कहा कि गुजरात में पुल ढहने की दुखद घटना पर मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है – शेर बहादुर देउबा

नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे शेर  बहादुर देउबा, जानें क्यों अहम है यह यात्रा | TV9 Bharatvarsh
Sher Bahadur Deuba

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी गुजरात में हुई दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया। देउबा ने ट्वीट किया, “गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम बहुमूल्य जीवन के नुकसान पर सरकार और भारत के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि मारे गए लोगों में कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं -कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सदस्य ग्रेस मेंग

Grace Meng – MVisible Voices
Member of Congress (US Parliament) Grace Meng

कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सदस्य ग्रेस मेंग ने कहा कि वह मोरबी पुल हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने से ‘‘बहुत दुखी’’ हैं। मेंग ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि मारे गए लोगों में कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। भारत अमेरिका का प्रिय मित्र और सहयोगी है और हम त्रासदी एवं दुख के इस समय में उसके लोगों के साथ खड़े हैं।

अमेरिका इस कठिन समय में अपने सहयोगी भारत के साथ खड़ा है – अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

Antony Blinken Says Taliban Actions Will Define Ties With Global Community  - अमेरिका: विदेश मंत्री ब्लिंकन बोले- तालिबान की कार्रवाइयों पर निर्भर  करेगा वैश्विक समुदाय के ...
US Secretary of State Antony Blinken

’’ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मोरबी में हुए पुल हादसे से अमेरिका बहुत दुखी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अमेरिका इस कठिन समय में अपने सहयोगी भारत के साथ खड़ा है।’’

अमेरिका अपने साझेदार के साथ खड़ा है और भारत सरकार को समर्थन करना जारी रखेगा’’- नेड प्राइस

Continue To Support Direct Dialogue Between India And Pakistan: US - भारत  और पाकिस्तान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का समर्थन करते हैं : अमेरिका | World  News In Hindi
US State Department spokesman Ned Price

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि गुजरात के मोरबी में रविवार को एक केबल ब्रिज के गिरने की खबर से दुख हुआ।उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं इस भयानक त्रासदी के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। अमेरिका अपने साझेदार के साथ खड़ा है और भारत सरकार को समर्थन करना जारी रखेगा।’’

मोरबी हादसा क्या है?

गुजरात के मोरबी में टूटा ब्रिज
morbi accident picture

मोरबी में रविवार शाम को मच्छू नदी पर बना पुल टूटकर नदी में गिर गया था। इस हादसे में 141 लोगों की मौत हुई, वहीं लगभग 177 लोग घायल हुए। 100 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।छठ पूजा के मौके पर पुल पर अधिक भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण इसकी केबल टूट गई और यह नदी में गिर गया। हादसे के समय पुल पर लगभग 500 लोग मौजूद थे।

Edit by deshhit news

News
More stories
आज मोरबी जाकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे पीएम मोदी, दो नवंबर को प्रदेश में रहेगा राजकीय शोक
%d bloggers like this: