दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे PM मोदी जापान ,क्वाड सम्मेलन समेत कई अलग-अलग कार्यक्रमों में लेंगें हिस्सा

23 May, 2022
Head office
Share on :

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जापान पहुंचेंI टोक्यो एयरपोर्ट के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने नारे लगाकर PM का जोरदार स्वागत किया। टोक्यो पहुचनें पर PM मोदी ने ट्विट करके कहा,‘टोक्यो आ चुका हूं। क्वाड सम्मेलन के अलावा कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा। अगले दो दिनों में क्वाड के नेताओं, जापान के कारोबारियों एवं प्रभावी भारतीय लोगों से मिलूंगा।’

एअरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत
वहां के भारतीय समुदाय के लोगों से PM ने कहा जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं जापान में भारतीय मूल के लोगों को गर्मजोशी से स्वागत करने के 
लिए धन्यवाद देता हूं।



एयरपोर्ट पर PM  का स्वागत
पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। एक तख्ती पर लिखा था ‘जो 379 मिटाये हैं वो टोक्यो आए हैं।’ लोगों ने ‘भारत माता का शेर’ नारे भी लगाए। प्रवासी भारतीयों ने कहा कि वे जापान में प्रधानमंत्री का स्वागत कर खुद को बहुत ज्यादा खुश महसूस कर रहे हैं। उनकी काम करने की ऊर्जा हमें प्रेरित करती है। पीएम ने हम लोगों को हर जगह गौरवान्वित किया है। बतादे की यह चौथी बार होगा जब क्वाड नेता एक दुसरे से बातचीत करेंगे. इससे पहले वर्चुअल बैठक हुई थी 
प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर एक लेख लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्थानीय जापानी अखबार में एक लेख लिखा है। मोदी जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं।
इस अवसर पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,
"भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर एक लेख लिखा है। शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी एक साझेदारी है। 70 गौरवशाली वर्षों को पूर्ण करने वाली हमारी इस विशेष मित्रता की यात्रा को और परिपुष्ट बनाने के लिए मैं भी इसका अनुगमन करता हूँ।"
"कोविड के पश्चात दुनिया में भारत-जापान सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे राष्ट्र लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम दोनों स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत के अहम स्तंभ हैं। मुझे प्रसन्नता है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।"
"मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री होने के दिनों से ही जापान के लोगों के साथ नियमित रूप से संवाद करने का अवसर मिलता रहा है। जापान की विकासात्मक प्रवृत्ति हमेशा प्रशंसनीय रही है। जापान बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, स्टार्ट-अप सहित कई अहम क्षेत्रों में भारत के साथ भागीदारी कर रहा है।


Written by ; देशहित न्यूज़ टीम 

News
More stories
सिंगर कनिका कपूर ने 43 की उम्र में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी संग लिए सात फेरे