संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी, कहा- दुनिया भारत को नई उम्मीद से देख रही है – इसके पीछे हमारा संविधान ही है

26 Nov, 2022
देशहित
Share on :

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, डिजिटल कोर्ट और जस्टिस मोबाइल एप 2.0 शुरू की जाएगी।

नई दिल्ली: आज संविधान दिवस है और आज के ही दिन मुंबई में 26/11 का हमला हुआ था। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा इसके साथ ही राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़े: नोएडा के सेक्टर 93A के भष्टाचार के टावर की तरह ढहाया जाएगी गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत

कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने 26/11 के आंतकी हमले में मरने वाले लोगों को श्रध्दांजलि दी

26/11 की बरसी: राष्ट्रपति-PM ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों को किया नमन - mumbai  terror attack 2611 10th anniversary tribute president pm - AajTak
File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले एक ट्वीट के जरिए संविधान देने वाले देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। 

कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना के साथ की

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, डिजिटल कोर्ट और जस्टिस मोबाइल एप 2.0 शुरू की जाएगी। पीएम ने लांचिंग के बाद कहा कि 1949 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं

दुनिया भारत को नई उम्मीद से देख रही है – इसके पीछे हमारा संविधान ही है – पीएम मोदी

नरेन्द्र मोदी - विकिपीडिया
PM MODI

पीएम ने कहा कि आज के वैश्विक हालात में पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं। भारत के तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत वैश्विक छवि के चलते दुनिया हमें बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही है। पीएम ने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान ही है।

क्या होता है संविधान दिवस ?

Constitution Day 2021 first meeting was held before independence Know  important things - Constitution Day 2021: आजादी मिलने से पहले हुई थी संविधान  सभा की पहली मीटिंग, यहां पढ़ें जरूरी बातें
File Photo

26 नवंबर 1949 को, संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को सूचित किया था, कि भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

कब से मनाया जाता है संविधान सभा समारोह ?

आखिर 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस, ये है बड़ी वजह -  after all why is constitution day celebrated on 26 november
File Photo

संविधान दिवस समारोह 2015 को ही शुरू हुआ था। उस वर्ष, पीएम मोदी ने डॉ बीआर अंबेडकर की एक प्रतिमा की आधारशिला रखते हुए घोषणा की थी कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान और इसके वास्तुकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनका सम्मान करने के लिए संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Edit By Deshhit News

News
More stories
नोएडा के सेक्टर 93A के भष्टाचार के टावर की तरह ढहाया जाएगी गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत
%d bloggers like this: