Congress Joining: बिहार के दिग्गज नेता पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी और कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने अपनी पार्टी डोगरा स्वाभिमान संगठन का कांग्रेस में बुधवार को विलय किया है.
लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पूरे देश में सियासी दंगल शुरू हो गया है. इस बीच बुधवार (20 मार्च) का दिन कांग्रेस के लिए बेहद खास रहा. इस दिन चार बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा, जबकि दो पार्टियों का कांग्रेस में विलय हुआ है. कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेताओं में पप्पू यादव, दानिश अली, जय प्रकाश पटेल और चौधरी लाल सिंह का नाम शामिल है.
AICC कांग्रेस कार्यालय मै पत्रकारों को संबोधित करते हुए मीडिया सेल के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने पत्रकार को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की और जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस मैं शामिल किया और यह घोषणा स्वयं सांसद पप्पू यादव ने खुद की और अपनी पूरी पार्टी को कांग्रेस में शामिल किया जहां उनके साथ सार्थक यादव उपस्थित रहे
इस दौरान पप्पू यादव ने अपनी ‘जन अधिकार पार्टी’ का कांग्रेस में विलय कर दिया. वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह ने भी अपनी पार्टी ‘डोगरा स्वाभिमान संगठन’ का कांग्रेस में विलय कर लिया. साथ ही झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो गए.
पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें सम्मान दिया है और वह लोकतंत्र और संविधान को बचाने में मदद करने के लिए और देश में “तानाशाही” के खिलाफ पार्टी की लड़ाई में शामिल हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पूरे कांग्रेस परिवार ने जो सम्मान दिया है वह हमारे लिए काफी है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने हमें बहुत सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भारत में लोगों का दिल जीता है, तो वह राहुल गांधी हैं और लोग उन्हें प्यार करते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि इस देश और इसके लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए एक तानाशाह के खिलाफ राहुल गांधी की लड़ाई में शामिल होने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था. उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा और निश्चित रूप से 2025 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे. मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देता हूं. मैं कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संघर्ष करूंगा और इस संबंध में अपनी पूरी ताकत से काम करूंगा.