नई दिल्ली: इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके चर्चा में आने का कारण श्याम मानव का नागपुर में चुनौती देना था। बता दें, श्याम मानव अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े हैं और उन्होंने ही महाराष्ट्र में जादू टोना के खिलाफ 2013 में कानून बनवाया था। श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी कि वह उनके बीच दिव्य दरबार लगाते हैं और चमत्कार करके दिखाते हैं तो वो उन्हें 30 लाख रुपये देंगे। आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री दरबार अधूरा छोड़कर भाग गए थे। तभी से धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा हर जुबान पर हैं और अब खबर यह आ रही है कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बता दें, इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
ये भी पढ़े: पठान की एडवांस बुंकिग ने ब्रह्मास्त्र की सेल्स को पछाड़ा, बिके 2.65 लाख के टिकट।
अज्ञात फोन कॉल कर दी गई धमकी
![Mumbai's Dhirubhai Ambani School gets bomb threat call - Articles](https://s3images.zee5.com/wp-content/uploads/2023/01/ANI-20230111050755.jpg)
मिली जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री को एक अज्ञात फोन कॉल कर धमकी दी गई है। छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें, धीरेंद्र शास्त्री का अभी रायपुर में दिव्य दरबार चल रहा है।
धमकी देने वाले आरोपी का नाम है अमर सिहं
![बागेश्वर बाबा के परिवार को मिली धमकी, रामभद्राचार्य बोले सरकार को देनी चाहिए सुरक्षा | mp news dhirendra krishna shastri received death threats along with his family | TV9 Bharatvarsh](https://images.tv9hindi.com/wp-content/uploads/2023/01/bageshwar-baba-aka-Dhirendra-Krishna-Shastri-london-journey-story-and-interesting-facts.jpg?w=360)
बता दें, आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
श्याम मानव को भी दी गई थी जान से मारने की धमकी
![Threat Call To Shyam Manav Who Challenge Dhirendra Shastri Police Increase Security Ann | धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को जान से मारने की धमकी, नागपुर पुलिस ने ...](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2023/01/23/9e60a69f03889a6fc343f618c932abcd1674463523118637_original.jpg)
इससे पहले, धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
Edit By Deshhit News